Lenovo K12 का ग्लोबल वेरिएंट होगा Moto E7 का रीब्रांडेड वर्ज़न: रिपोर्ट

रिपोर्ट में Lenovo K12 के ग्लोबल वेरिएंट का रेंडर साझा किया गया है, जो कि काफी हद तक Moto E7 के समान नज़र आया है। इसके आधार पर रिपोर्ट में कहा गया है कि लेनोवो के12 का ग्लोबल वेरिएंट मोटो ई7 का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है।

Lenovo K12 का ग्लोबल वेरिएंट होगा Moto E7 का रीब्रांडेड वर्ज़न: रिपोर्ट

Lenovo K12 फोन चीन में ग्रेडिएंट ब्लू और ग्रेडिएंट ग्रे कलर ऑप्शन में आते हैं

ख़ास बातें
  • Lenovo K12 में मिल सकता है 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले
  • लेनोवो के12 की कीमत चीन में CNY 799 (लगभग 9,000 रुपये) से शुरू होती है
  • लेनोवो के12 के ग्लोबल लॉन्च की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है
विज्ञापन
Lenovo K12 और Lenovo K12 Pro स्मार्टफोन को पिछले दिनों ही चीन में क्रमश: Moto E7 Plus और Moto G9 Power के रीब्रांडेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब इनके ग्लोबल वेरिएंट को लेकर भी जानकारी सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो लेनोवो के12 स्मार्टफोन को जल्द ही चीन से बाहर लॉन्च किया जाने वाला है। यही नहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लेनोवो के12 का ग्लोबल वेरिएंट Moto E7 का रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर दस्तक देगा। इसके साथ ही इस फोन का एक्सक्लूसिव रेंडर भी रिपोर्ट में साझा किया गया है।

टिपस्टर सुधांशू के कॉलेब्रेशन में Mysmartprice की रिपोर्ट में Lenovo K12 के ग्लोबल वेरिएंट का रेंडर साझा किया गया है, जो कि काफी हद तक Moto E7 के समान नज़र आया है। इसके आधार पर रिपोर्ट में कहा गया है कि लेनोवो के12 का ग्लोबल वेरिएंट मोटो ई7 का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। आपको बता दें, Lenovo K12 और Lenovo K12 Pro स्मार्टफोन को चीन में क्रमश: Moto E7 Plus और Moto G9 Power के रीब्रांडेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च किया जा चुका है। दोनों ही लेनोवो के12 और लेनोवो के12 प्रो स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हैं और इनमें सिंगल रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दी गई है। लेनोवो के12 यदि असल में मोटो ई7 का रीब्रांडेड वर्ज़न होता है, तो इसके स्पेसिफिकेशन भी मोटो ई7 के समान होने चाहिए।

मोटो ई7 का रीब्रांडेड वर्ज़न होने के नाते लेनोवो के12 स्मार्टफोन 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले से लैस होगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। वहीं, फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की होगी।

आपको बता दें, लेनोवो के12 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 799 (लगभग 9,000 रुपये) है। यह फोन ग्रेडिएंट ब्लू और ग्रेडिएंट ग्रे कलर ऑप्शन में आते हैं।

लेनोवो के12 के ग्लोबल लॉन्च की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »