टॉप 10 स्मार्टफोन वेंडर में लेनोवो और ऐप्पल को सबसे ज्यादा फायदा: रिपोर्ट

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 4 मई 2016 18:54 IST
केनालिस ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए 2016 की पहली तिमाही के आंकड़ें जारी किए हैं। इस विश्लेषण में पाया गया है कि इस दौरान देश के टॉप 10 वेंडरों में लेनोवो और ऐप्पल को सबसे ज्यादा फायदा हुआ।

केनालिस के मुताबिक, मार्केट में हैंडसेट उपलब्ध कराए जाने के लिहाज से भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान 24.4 मिलियन यूनिट मार्केट में उपलब्ध कराए गए। इस तिमाही में सैमसंग, माइक्रोमैक्स, इंटेक्स, लेनोवो और लावा एक बार फिर टॉप 5 वेंडर बने रहे। इनमें से लेनोवो ने सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हासिल की। पिछले साल की तुलना में लेनोवो ने 63 फीसदी का ग्रोथ दर्ज किया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि लेनोवो की इस परफॉर्मेंस के पीछे ''वैल्यू फॉर मनी हेंडसेट और ऑफलाइन रणनीति" का अहम योगदान रहा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सबसे ज्यादा नुकसान माइक्रोसॉफ्ट, ब्लैकबेरी, सोनी और एलजी को उठाना पड़ा। मौजूदा मार्केट में सस्ते हैंडसेट के लिए ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ, माइक्रोमैक्स की मार्केट हिस्सेदारी में थोड़ी गिरावट भी देखने को मिली।
 
जहां तक ऐप्पल का सवाल है। 2016 की पहली तिमाही में अमेरिका की यह टेक्नोलॉजी कंपनी आठवें स्थान पर थी। लेकिन मज़ेदार बात यह है कि इस कंपनी ने लेनोवो के बाद सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की। पिछले साल की तुलना में ऐप्पल ने 56 फीसदी ज्यादा हैंडसेट मार्केट में उतारे गए।
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीमियम सेगमेंट में सैमसंग के मार्केट शेयर कम हुई जिसका फायदा ऐप्पल को मिला। 2016 की पहली तिमाही में सैमसंग की हिस्सेदारी 41 फीसदी पहुंच गई जबकि ऐप्पल के लिए यह 29 फीसदी पर थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.