Lenovo A7 के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

गूगल प्ले कंसोल पर एक लेनोवो स्मार्टफोन लिस्ट किया गया है। यह कथित तौर पर Lenovo A7 हैंडसेट है। इसमें Spreadtrum SC9863A प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम होंगे।

विज्ञापन
अपडेटेड: 25 मार्च 2020 18:57 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo A7 स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा
  • लेनोवो ए7 के लॉन्च की तारीख के बारे में जानकारी नहीं
  • एचडी+ डिस्प्ले के साथ आ सकता है लेनोवो का यह फोन
Lenovo ने अपने किफायती Lenovo A6 Note स्मार्टफोन को बीते साल सितंबर महीने में लॉन्च किया था। इसके साथ प्रीमियम Lenovo Z6 Pro को भी पेश किया गया था। अब कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। ए सीरीज़ के इस नए हैंडसेट का नाम Lenovo A7 है। कंपनी के इस स्मार्टफोन को कथित तौर पर Google Play Console पर लिस्ट किया गया है। गूगल प्ले कंसोल की लिस्टिंग से पता चला है कि लेनोवो ए7 हैंडेसट का मॉडल नंबर AK47 है और यह एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है।

PriceBaba की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल प्ले कंसोल पर एक लेनोवो स्मार्टफोन लिस्ट किया गया है। यह कथित तौर पर Lenovo A7 हैंडसेट है। इसमें Spreadtrum SC9863A प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम होंगे।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि Lenovo A7 स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। गूगल प्ले कंसोल की लिस्टिंग में लेनोवो ए7 की एक कथित तस्वीर का भी इस्तेमाल हुआ है। यह साफ हो गया है कि फोन वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। लेकिन डिस्प्ले साइज़ का ज़िक्र नहीं है। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि फोन में एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन स्क्रीन होगी, वो भी 320ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ।

फिलहाल, लेनोवो ए7 के लॉन्च की तारीख और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

याद रहे कि Lenovo ने बीते साल सितंबर महीने में Lenovo A6 Note को लॉन्च किया था। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। लेनोवो ए6 नोट को 7,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसका एक मात्र वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है।
Advertisement

लेनोवो ए6 नोट 6.01 इंच के एचडी+ डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 4,000 एमएएच बैटरी है और यह दो रियर कैमरे के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo A7, Lenovo A7 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi A7 Pro 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. 10 हजार सस्ता से खरीदें Vivo का लेटेस्ट फोन, 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
  2. Mercedes ने पेश किया इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन, 920 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है हेडफोन जैक, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट
  4. Xiaomi का नया Smart Air Fryer लॉन्च, इसमें हैं 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट
  5. सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बढ़ाई बिटकॉइन्स की होल्डिंग, 1 अरब डॉलर में खरीदे 13,927 बिटकॉइन
  6. Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  7. CBSE 10th Class Result LIVE: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक, सबसे आसान तरीका
  8. Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!
  9. VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज
  10. 105W पावर आउटपुट के साथ UltraProlink Boost Unity GaN चार्जर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.