Lenovo A5 में है 4,000एमएएच की बैटरी, कीमत 5,999 रुपये से शुरू

लेनोवो ने चीन के बाद अब भारत में Lenovo A5 स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर दिया है। याद करा दें कि चीन में लेनोवो ए5 स्मार्टफोन को इस साल जून में लॉन्च किया गया था। आइए आपको Lenovo A5 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी देते हैं।

Lenovo A5 में है 4,000एमएएच की बैटरी, कीमत 5,999 रुपये से शुरू

चीन के बाद अब भारत में लॉन्च हुआ Lenovo A5

ख़ास बातें
  • Android 8.1 ओरियो पर चलता है लेनोवो ए5
  • Flipkart पर बेचा जाएगा Lenovo A5
  • सेल्फी के लिए मिलेगा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी लेनोवो ने चीन के बाद अब भारत में Lenovo A5 स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर दिया है। याद करा दें कि चीन में लेनोवो ए5 स्मार्टफोन को इस साल जून में लॉन्च किया गया था।  Lenovo A5 के साथ Lenovo K9 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया गया है। लेनोवो ए5 के प्रमुख फीचर की बात करें तो फोन में जान फूंकने के लिए 4,000एमएएच की बैटरी, सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Lenovo A5 में मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।
 

Lenovo A5 की भारत में कीमत

लेनोवो ए5 के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 5,999 रुपये और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। दोनों ही वेरिएंट ब्लैक और फाइन गोल्ड रंग में बेचे जाएंगे। Lenovo A5 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बेचा जाएगा।
 

Lenovo A5 के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला Lenovo A5 जेडयूआई 3.9 पर आधारित Android 8.1 ओरियो पर चलता है। लेनोवो ए5 में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9  है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Lenovo A5 में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी/3 जीबी रैम है। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। अब बात कैमरा सेटअप की। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर रहेगा। रियर कैमरा का अर्पचर एफ/2.2 है। बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए मोनोक्रोम फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरे का अर्पचर एफ/2.2 है।

कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है। Honor 8X की लंबाई-चौड़ाई 146.2x70.86x9.8 मिलीमीटर और इसका वजन 160 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा। एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6739
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »