लेईको ले प्रो 3 एडिशन में है लेले असिस्टेंट और डुअल रियर कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2017 09:32 IST
ख़ास बातें
  • ओरिजिनल लेईको ले प्रो 3 पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ था
  • एआई एडिशन में कंपनी का नया लेले एआई असिस्टेंट दिया गया है
  • यह फोन शुक्रवार से चीन में 16,800 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा
उम्मीद के मुताबिक, मंगलवार को लेईको ने अपने लेले एआई असिस्टेंट और डुअल रियर कैमरे वाला लेईको ले प्रो 3 एआई एडिशन लॉन्च कर दिया। लेईको ले प्रो 3 एआई एडिशन, डुअल रियर कैमरे वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। कई निर्माता अब अपने स्मार्टफोन में यह फ़ीचर दे रहे है। मंगलवार को कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए चीन में प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए और शुक्रवार से इस फोन के दो वेरिएंट की बिक्री शुरू हो जाएगी। हीलियो एक्स23 प्रोसेसर व 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 16,800 रुपये) और हीलियो एक्स27 प्रोसेसर व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,399 चीनी युआन (करीब 22,500 रुपये) है।

लेईको ले प्रो 3 एआई एडिशन एक एआई आधारित वॉयस असिस्टेंट है। लेले को, स्क्रीन के बंद होने पर भी एक्टिवेट किया जा सकता है। गिज़्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें लेईको के ऐप्स के साथ कुछ थर्ड पार्टी ऐप भी दिए गए हैं। इस असिस्टेंट के समय के साथ और ज़्यादा बेहतर होने की उम्मीद है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन की दूसरी ख़ासियत है इसका रियर कैमरा सेटअप के साथ आना। लेईको ले प्रो 3 एआई एडिशन में 13 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर हैं। एक का इस्तेमाल मोनोक्रोम जबकि दूसरे को कलर के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ये सेंसर अपर्चर एफ/2.0, पीडीएएफ व डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। कंपनी ले इमेज एआई इंजन की भी तारीफ़ कर रही है।
 

डुअल-सिम (नैनो सिम) वाला लेईको ले प्रो 3 एआई एडिशन ईएमयूआई 5.9 पर चलता है जो कि एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित है। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल ) डिस्प्ले है जो अधिकतम 600 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। स्टैंडर्ड वेरिएंट में एक 2.3 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स23 प्रोसेसर है जबकि ईको वेरिएंट 2.6 गीगाहर्ट्ज़ज डेका-कोर हीलियो एक्स27 प्रोसेसर है। दोनों में 4 जीबी रैम है।
Advertisement

फ्रंट कैमरे के तौर पर, लेईको ले प्रो 3 एआई एडिशन में अपर्चर एफ/2.2 और 76.5 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इस स्मार्टफोन को 32 जीबी और 64 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 152.4x75.1x7.5 मिलीमीटर और वज़न 168 ग्राम है। यह फोन गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।  
Advertisement

याद दिला दें कि, ओरिजिनल लेईको ले प्रो 3 को सितंबर में लॉन्च किया गया था। फोन में 5.50 इंच (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन टचस्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 403 पीपीआई है। फोन में 4 जीबी रैम है। फोन में 32 जीबी नॉनएक्सपेंडेबल स्टोरेज है। इस फोन में 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू है।

लेईको ले प्रो 3 में एक एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.0 और पीडीएएफ के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसेक ऊपर लेईईको यूआई 5.8 स्किन दी गई है। फोन को पावर देने का काम करेगी 4070 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बैटरी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो एक्स23

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.