• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेईको ले2 स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट हो सकते हैं लॉन्च, लीक से हुआ खुलासा

लेईको ले2 स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट हो सकते हैं लॉन्च, लीक से हुआ खुलासा

लेईको ले2 स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट हो सकते हैं लॉन्च, लीक से हुआ खुलासा
विज्ञापन
लेईको को लेकर खबरे हैं कि कंपनी अपने नए डिवाइस पर जोरों से काम कर रही है। लेईको के नए डिवाइस को लेकर कई लीक में स्पेसिफिकेशन को लेकर जानकारी सामने आ चुकी है। लेईको के इस नए स्मार्टफोन को लेईको ले2, ले2 प्रो या ले मैक्स 2 कहा जा रहा है। इससे पहले स्मार्टफोन के चीनी टेलीकम्युनिकेशन सर्टिफेकेशन अथॉरिटी पर हुई लिस्टिंग से कुछ टॉप स्पेसिफिकेशन और एक तस्वीर से डिजाइन का खुलासा हुआ था।  अब खबर है कि लेईको ले 2 स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम हो सकता है।

लेईको को 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ 6 जीबी वेरिेएंट में भी पेश किया जाएगा। बेंचमार्क वेबसाइट जीएफएक्सबेंच पर लेईको के 6 जीबी रैम वेरिएंट का खुलासा हुआ है। बेंचमार्किंग वेबसाइट पर इसे लेटीवी लेईको ले एक्स820 कहा गया है।  इससे पहले चीनी कंपनी वीवो 6 जीबी रैम के साथ वीवो एक्सप्ले 5 स्मार्टफोन पेश कर चुकी है।

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में ( 1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच क्यूएचडी टचस्क्रीन होगा। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा (4के रिकॉर्डिंग के साथ) और 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा (क्यूएचडी वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ) होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी।

फोन के कुछ दूसरे स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी इस लिस्टिंग से हुआ है। लेईको ले2 के 2.1 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 820 64- बिट चिपसेट के साथ आने की खबरे हैं। ग्राफिक्स के लिए एड्रनो 530 जीपीयू होगा। नया लेईको 2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा।
 

सिंगल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में वाई-फाई 802.11 एसी/ए/बी/जी/एन, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1, यूएसबी टाइप-सी और दूसरे स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी फीचर होंगे। इसके साथ ही फोन के एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हो सकते हैं। फोन में 3100 एमएएच की बैटरी होगी।

ताजा खबरों के अनुसार, ले 2 के एक दूसरे वेरिएंट में (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का फुल एचडी स्क्रीन होगा। इस वेरिएंट के डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ आने की उम्मीद है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। 

लेईको ले 2 के तीसरे वेरिएंट में 5.7 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इस वेरिएंट में 4जीबी रैम, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट के साथ आने की खबरे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »