• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एलईईको एलई 2 प्रो स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक, 5.7 इंच डिस्प्ले और 4 जीबी रैम से होगा लैस

एलईईको एलई 2 प्रो स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक, 5.7 इंच डिस्प्ले और 4 जीबी रैम से होगा लैस

एलईईको एलई 2 प्रो स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक, 5.7 इंच डिस्प्ले और 4 जीबी रैम से होगा लैस
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले ही नए एलईईको हैंडसेट की लीक तस्वीरों से इसके एलई 1एस की अगली पीढ़ी का स्मार्टफोन होने का दावा किया गया था। इस हैंडसेट को एलईईको एलई 2 नाम दिया गया, हालांकि दूसरी तरफ एक रिटेल बॉक्स नई लीक तस्वीरों में इसे एलईईको एलई 2 प्रो नाम दिया गया है। यह भी हो सकता है कि यह पहले लीक हुए मॉडल से अलग स्मार्टफोन हो।

कुछ दिनों पहले ही नए एलईईको हैंडसेट की लीक तस्वीरों से इसके एलई 1एस की अगली पीढ़ी का स्मार्टफोन होने का दावा किया गया था। इस हैंडसेट को एलईईको एलई 2 नाम दिया गया, हालांकि दूसरी तरफ एक रिटेल बॉक्स नई लीक तस्वीरों में इस एलईईको एलई 2 प्रो नाम दिया गया है। यह भी हो सकता है कि यह पहले लीक हुए मॉडल से अलग स्मार्टफोन हो।

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, एलई 2 प्रो हैंडसेट में 5.7 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 4जीबी रैम और एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी होगा। फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ एलईटी सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर भी होंगे। लीक हुए रिटेल बॉक्स लेबल के दावे के मुताबिक, एलई 2 प्रो स्मार्टफोन में डॉल्बी ऑडियो स्पीकर होने के संकेत भी मिलते हैं। लेकिन, अब तक इस फोन के एंड्रॉयड वर्जन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस लीक लेबल को सबसे पहले मोबिपिकर ने देखा था।
 

इससे पहले लीक हुई तस्वीरों में कथित एलईईको एलई 2 प्रो स्मार्टफोन को हर एंगल से साफ देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में सबसे बड़ा जो बदलाव देखा जा रहा है वो है रियर पैनल पर एलईटीवी लोगो की जगह ब्रांडिंग के लिए एलईईको का नया लोगो। आपको याद दिला दें कि चीनी इंटरनेट समूह एलईटीवी ने घोषणा की थी कि ग्लोबल मार्केट में एंट्री के चलते री-ब्रांडिंग के बाद कंपनी का नाम एलईईको होगा। एलई 2 प्रो का अगला हिस्सा एलई 1एस स्मार्टफोन की तरह ही है। एलई सीरीज के इस कथित अगले फोन में स्पीकर ग्रिल भी एलई 1एस की जगह ही दिया गया है। तस्वीरों में दायीं तरफ वॉल्यूम बटन जबकि पॉवर बटन एलई 1एस की जगह ही दिया गया है।  

फोन का रियर पैनल पूरी तरह से बदला हुआ दिख रहा है। कथित एलई 2 प्रो स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर राउंड की जगह एक स्क्वायर में देखा जा सकता है। लीक तस्वीरों के मुताबिक कैमरे को एलई 2 प्रो में एलई 1 एस की तरह ही बायीं तरफ ऊपरी हिस्से के कोने में जगह दी गई है। फिंगरप्रिंट सेंसर में सुधार के साथ 'अल्ट्रासोनिक वैरायटी' होने की बात कही गई है। इसके बारे में और जानकारी रिपोर्ट में नहीं दी गई है।

एलईईको के नए फोन को लेकर सामने आरही यह जानकारी सिर्फ इंटरनेट पर लीक के आधार पर ही हैं। अभी तक कंपनी ने अाने वाली नई डिवाइस को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए इसके स्पेसिफिकेशन फिलहाल सवालों के घेरे में हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »