लेईको ले 1एस स्मार्टफोन अब रिटेल स्टोर में भी मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जून 2016 17:55 IST
लेईको ले 1एस खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। लेईको ने जानकारी दी है कि भारत में उसका ले 1एस स्मार्टफोन अब दिल्ली में बड़े रिटेल स्टोर पर भी मिलेगा। लेईको के 10,999 रुपये में मिलने वाले ले 1एस स्मार्टफोन को ग्राहकों द्वारा खासा पसंद किया गया है। इस स्मार्टफोन को जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था।

भारत में लेईको ने अब तक कुल तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने बताया कि भारत में कंपनी ने अब तक 5 लाख से ज्यादा हैंडसेट बेचने में सफल रही है। हाल ही में कंपनी ने भारत में लेईको ईकोसिस्टम मेंबरशिप प्रोग्राम लॉन्च किया था।

ले 1एस में बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह प्राइमरी कैमरे के नीचे मौजूद है। हैंडसेट में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स10 प्रोसेसर है। यह एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित ईयूआई 5.5 यूआई पर चलेगा।

याद दिला दें कि लेटीवी ले 1एस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईएसपी डिस्प्ले, 3 जीबी का रैम और 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। यह एक डुअल-सिम डिवाइस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, 3जी और 4जी एलटीई शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 151.1x74.2x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम। ले 1एस में 3000 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको भारतीय मार्केट में जल्द ही अपने और प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। दरअसल, कंपनी ने 8 जून को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इसके लिए लेईको ने मीडिया को इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दिन भारत में लेईको ले 2, ले 2 प्रो और ले मैक्स 2 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। याद रहे कि इन फोन को अप्रैल महीने में ही चीन में लॉन्च किया गया था। ये तीनों फोन पिछले साल लॉन्च हुए ले 1, ले प्रो और ले मैक्स के अपग्रेड फोन हैं।
Advertisement

याद दिला दें कि तीनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेंगे जिसके ऊपर इमोशन यूआई 5.6.01 स्किन दी गई है। तीनों फोन वीआर टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LeEco Mobile, LeEco Smartphone, LeEco 1s

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  3. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  4. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  5. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  6. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  7. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  10. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.