• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • पॉप अप सेल्फी कैमरे और फुल स्क्रीन डिज़ाइन वाले एक Motorola स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक

पॉप-अप सेल्फी कैमरे और फुल स्क्रीन डिज़ाइन वाले एक Motorola स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक

Motorola के इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मोटोरोला ने अब तक फुल-स्क्रीन डिज़ाइन वाला स्मार्टफोन नहीं लॉन्च किया है।

पॉप-अप सेल्फी कैमरे और फुल स्क्रीन डिज़ाइन वाले एक Motorola स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक
ख़ास बातें
  • Motorola का यह फोन डार्क ब्लू ग्रेडिएंट पैनल से लैस है
  • रियर कैमरा मॉड्यूल के ठीक नीचे मोटोरोला की ब्रांडिंग है
  • संभव है कि ये तस्वीरें कंपनी के एक प्रोटोटाइप फोन की हैं
विज्ञापन
पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेटअप इन दिनों चलन में है, लेकिन Motorola ने अभी तक इस खास फीचर वाला कोई फोन नहीं लॉन्च किया है। संभव है कि आने वाले दिनों यह स्थिति बदले। इंटरनेट पर एक मोटोरोला स्मार्टफोन की तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ नज़र आ रहा है। प्रतीत होता है कि फोन फुल स्क्रीन डिज़ाइन वाला है। इसमें कोई होल-पंच या नॉच नहीं है। फोटो में फोन का रियर पैनल ग्रेडिएंट फिनिश के साथ नज़र आ रहा है। यह साफ नहीं है कि इंटरनेट पर लीक हुआ यह स्मार्टफोन मोटोरोला की किस सीरीज़ का हिस्सा होगा?

तस्वीरों को Motorola Latinoamerica के फेसबुक पेज पर सार्वजनिक किया गया है। इसमें फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल नज़र आ रहा है। फोन के टॉप में बायीं तरफ एक सेंसर है। फोन में पिछले हिस्से पर उभार वाली एक स्ट्रिप है, पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल के पीछे। इस स्ट्रिप में डुअल रियर कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश के लिए जगह है। प्रतीत होता है कि फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के चारों किनारे पर हेलो जैसा एल्यूमिनेटेड रिंग है। संभव है कि यह नोटिफिकेशन लाइट का काम करे।

लीक हुआ Motorola फोन डार्क ब्लू ग्रेडिएंट पैनल से लैस है। फोन ग्लॉसी फिनिश वाला है। रियर कैमरा मॉड्यूल के ठीक नीचे मोटोरोला की ब्रांडिंग है। मोटोरोला फोन फुल-स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें कोई नॉच या होल-पंच नहीं होगा। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने अभी तक फुल-स्क्रीन डिज़ाइन वाला कोई फोन मार्केट में नहीं उतारा है।

निचले बेज़ल पर लिखा है, ‘Motorola Confidential Property Not For Sale”। यह इशारा है कि तस्वीरें कंपनी के एक प्रोटोटाइप फोन की है। अभी इसकी आंतरिक टेस्टिंग चल रही है। प्रतीत होता है कि यह फोन स्टॉक एंड्रॉयड पर चलेगा। इसके कैमरा ऐप के इंटरफेस की झलक हमें मोटोरोला वन विज़न और मोटोरोला वन एक्शन के प्रोटोटाइप में मिल चुकी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  2. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  4. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  5. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  7. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  8. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  9. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  10. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »