Lava Z62 लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

लावा ज़ेड62 को भारत में 6,060 रुपये में बेचा जाएगा। यह 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है।

Lava Z62 लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • डुअल-सिम लावा ज़ेड62 में एंड्रॉयड 9 पाई है
  • Lava Z62 में पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है
  • फेस अनलॉक फीचर से लैस है Lava का यह फोन
विज्ञापन
Lava Z62 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Lava International ने अभी फोन के साथ 'Throw your TV away' ऑफर भी पेश किया है। इसमें ग्राहकों को अपने पुराने स्मार्ट टीवी के एक्सचेंज करने के बदले Lava Z62 जीतने का मौका होगा। Lava Z62 में 6 इंच का फुल-व्यू डिस्प्ले है और यह अलग गूगल असिस्टेंट के साथ आता है। अन्य खासियतों की बात करें तो लावा का यह फोन 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 3,380 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। यह हैंडसेट बीते साल जुलाई में लॉन्च किए गए Lava Z61 का अपग्रेड है।
 

Lava Z62 की भारत में कीमत

लावा ज़ेड62 को भारत में 6,060 रुपये में बेचा जाएगा। यह 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है। फोन की बिक्री अभी नहीं शुरू हुई है। हालांकि, लावा ने ऐलान किया है कि वह अपने ग्राहकों के लिए 'थ्रो योर टीवी अवे' ऑफर लाएगी जिसमें ग्राहकों के पास पुराने टीवी को एक्सचेंज करके Lava Z62 को मुफ्त में पाने का मौका होगा। इस फोन के लिए रजिस्ट्रेशन का आगाज़ 18 जून को होगा।
 

Lava Z62 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम लावा ज़ेड62 में एंड्रॉयड 9 पाई है। यह 6 इंच के फुलव्यू डिस्प्ले से लैस है। फोन में मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं।

Lava Z62 में पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। फोन में फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है। फोन में एआई फोटो स्टूडियो और प्रोफेशनल मोड जैसे कैमरा मोड है। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी है।

लावा ज़ेड62 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। इसकी बैटरी 3,380 एमएएच की है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हेलियो ए 22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3380 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »