Lava Z61 Pro और Realme C2 में है कौन बेहतर?

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Lava Z61 Pro की तुलना Realme C2 से की है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 10 जुलाई 2020 16:38 IST
ख़ास बातें
  • Lava Z61 Pro की बैटरी 3,100 एमएएच की है
  • Realme C2 में मिलेगी 4,000 एमएएच की बैटरी
  • रियलमी सी2 में मौजूद है डुअल रियर कैमरा

Lava Z61 Pro vs Realme C2

Lava Z61 Pro हाल ही में लॉन्च हुआ एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जो अपनी कीमत के हिसाब से ठीक-ठाक स्पेसिफिकेशन ऑफर करता है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और सिंगल रियर कैमरा से लैस है। दूसरी ओर Realme C2 चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जो करीब-करीब इसी प्राइस रेंज का हिस्सा है। ऐसे में हाल ही में लॉन्च हुए लावा ज़ेड61 प्रो को सबसे अहम चुनौती पिछले साल लॉन्च हुए रियलमी सी2 स्मार्टफोन से मिलने वाली है।

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Lava Z61 Pro की तुलना Realme C2 से की है।
Advertisement
 
 

Lava Z61 Pro vs Realme C2: Price in India compared

लावा ज़ेड61 प्रो की कीमत 5,774 रुपये है। फोन दो ग्रेडिएंट फिनिश में आएगा- मिडनाइट ब्लू और एंबर रेड। दूसरी तरफ, Realme C2 की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 7,999 रुपये है। फोन डायमंड ब्लू और डायमंड ब्लैक रंग में उपलब्ध है।
 

Lava Z61 Pro vs Realme C2: Specifications compared

दोनों ही फोन लावा ज़ेड61 प्रो और रियलमी सी2 डुअल-सिम को सपोर्ट करते हैं। दोनों ही फोन Android 9 पर काम करते हैं। लावा ज़ेड61 प्रो फोन में  5.45 इंच का एचडी+ (720x1,440 पिक्सल) डिस्प्ले है। टॉप और बॉटम पर चौड़े बॉर्डर हैं। फोन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं, रियलमी सी2 में 6.1 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। लावा फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दी गई है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, रियलमी स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। रैम के दो विकल्प हैं- 2 जीबी और 3 जीबी।

कैमरा की बात करें, तो लावा ज़ेड61 प्रो में रियर पैनल पर सिंगल 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, यह f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए आगे की तरफ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह सेल्फी कैमरा टॉप बेज़ल में छिपा हुआ है। रियलमी सी2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

स्टोरेज के मामले में जैसे कि हमने बताया लावा फोन में आपको 16 जीबी की स्टोरेज प्राप्त होगी, जिसके माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, रियलमी सी2 फोन में इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी के लिए नए फोन में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। जबकि रियलमी फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस व माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक आदि दिया गया है। लावा ज़ेड61 प्रो में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, लेकिन रियलमी फोन में आपको फोन के बैक में फिंगप्रिंट स्कैनर प्राप्त होगा।
Advertisement

लावा ज़ेड61 प्रो की बैटरी 3,100 एमएएच की है, जबकि रियलमी फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। लावा फोन डाइमेंशन 147x71.8x9.15 मिलीमीटर है और भार 160 ग्राम। वहीं रियलमी फोन का डाइमेंशन 154.3x73.7x8.5 मिलीमीटर है और भार 166 ग्राम।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3100 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful design
  • Up-to-date software
  • Very good battery life
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Weak performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  4. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  9. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  10. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.