Lava Yuva 3 हुआ Amazon पर लिस्टेड, जानें अनुमानित कीमत और फीचर्स

Lava Yuva 3 स्मार्टफोन 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले से लैस होगा, जिसका HD+  रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट होगा।

Lava Yuva 3 हुआ Amazon पर लिस्टेड, जानें अनुमानित कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Lava

Lava Yuva 3 Pro में 50MP प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Lava Yuva में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Lava Yuva 3 में 4GB RAM के साथ 64GB या 128GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन होगा।
  • Lava Yuva 3 में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
विज्ञापन
Lava Yuva 3 Pro और Lava Yuva 2 समेत कई स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड भारत में बजट फोन Lava Yuva 3 को पेश करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। अब ई-कॉमर्स साइट Amazon पर स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट कुछ स्टोरेज डिटेल्स के साथ नजर आई है, जिससे संकेत मिलता है कि इसे जल्द ही भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च किया जा सकता है।

Amazon पर Lava Yuva 3 का टीजर स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करता है। इस स्मार्टफोन में 128GB यूएफएस 2.2 स्टोरेज का पता चला है। कंपनी का दावा है कि Yuva 3 में यूएफएस 2.2 स्टोरेज ईएमएमसी स्टोरेज के मुकाबले में तीन गुना तेज परफॉर्मेंस प्रदान करती है। इसके अलावा टीजर में 64GB स्टोरेज वेरिएंट और 512GB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी सपोर्ट का पता चला है।


Lava Yuva 3 की कीमत


कीमत की बात करें तो Lava Yuva 3 की कीमत Lava Yuva 3 Pro की तुलना में कम होगी। Yuva 3 Pro के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं Yuva 2 के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये होगी। ऐसे में संभावना है कि Lava Yuva 3 की कीमत 7,000 रुपये से 9,000 रुपये के बीच हो सकती है।


Lava Yuva 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Lava ने अभी तक Yuva 3 के किसी भी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले से लैस होगा, जिसका HD+  रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। आगामी स्मार्टफोन Unisoc T612 प्रोसेसर से लैस होगा। Yuva 3 में 4GB RAM के साथ 64GB या 128GB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन होगा। यह स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 13 पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ v5.0 और 3.5mm ऑडियो जैक आदि होंगे।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी616
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »