लावा एक्स50+ बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2016 11:31 IST
ख़ास बातें
  • लावा एक्स50+ को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है
  • यह फोन लावा एक्स50 का अपग्रेडेड वेरिएंट है
  • वेबसाइट के मुताबिक, लावा एक्स50+ की कीमत है 9,199 रुपये
लावा ए97 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लावा ने एक और बजट हैंडसेट पेश किया है। लावा एक्स50+ स्मार्टफोन कंपनी द्वारा जुलाई महीने में लॉन्च किए गए लावा एक्स50 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इसकी कीमत 9,199 रुपये है।

लावा एक्स50+ को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। कंपनी की ओर से इसे आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस स्मार्टफोन के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन पुराने वाले वेरिएंट जैसे ही हैं। मुख्त अंतर इनबिल्ट स्टोरेज और वीओएलटीई सपोर्ट का है। इसके अलावा एक्स50+ में टाइम लैप्स वीडियो के साथ कुछ गेस्चर शॉर्टकट भी दिए गए हैं।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लावा एक्स50+ में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस ऑन-सेल डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकेगा।

कैमरा की बात करें तो लावा एक्स50+ में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश, ऑटोफोकस और 1080 पिक्सल वीडियो सपोर्ट से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके साथ एक एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। बैटरी की क्षमता 2800 एमएएच है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस फोन में यूज़र दो सिम कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.0, 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। इसे ब्लू और व्हाइट-गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.