फोन के रियर में भी डिस्प्ले मिलने वाला है। कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ फोन को सजाने के लिए नहीं है, यह कई अहम जानकारी भी दिखाएगा।
Photo Credit: Lava
Lava Virat Curve 5G में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, और इसके रियर में भी डिस्प्ले मौजूद है।
Lava Virat Curve 5G आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फोन अपने रियर डिस्प्ले को लेकर चर्चा में है। इसी के साथ इसके हाइलाइट फीचर्स में इसकी बड़ी बैटरी भी शामिल है। 5G फोन को लेकर कंपनी ने आकर्षक फीचर्स का दावा किया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलने वाला है। जैसा कि नाम से पता चलता है, फोन में फ्रंट में कर्व्ड डिस्प्ले मिलने वाला है। सस्ती कीमत में प्रीमियम दिखने के दावे वाला यह फोन किस प्राइस में हो सकता है लॉन्च, और कौन से होंगे इसके अन्य खास फीचर्स, आइए लॉन्च से पहले जानते हैं विस्तार से।
Lava Virat Curve 5G आज, यानी 21 सितंबर को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फोन विशेष रूप से Flipkart पर लॉन्च किया जाने वाला है। यह Flipkart Unique प्रोडक्ट के तौर पर पेश किया जाएगा। लॉन्च का समय दोपहर 12 बजे रखा गया है। लॉन्च इवेंट को कंपनी के अधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।
Lava Virat Curve 5G कंपनी के चर्चित फोन के रूप में आज लॉन्च होने जा रहा है।
Photo Credit: Lava
Lava Virat Curve 5G की सेल भारत में Flipkart के माध्यम से होगी। इसके अलावा फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Lava Mobiles से भी खरीदा जा सकेगा। Lava Virat Curve 5G की भारत में कीमत का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है। कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी इसे अफॉर्डेबल प्राइस में लॉन्च करने वाली है। फोन दो कलर शेड्स में आ रहा है जिसमें Heritage Indigo, Makrana Ivory, Ellora Slate जैसे नाम शामिल हैं।
Lava Virat Curve 5G अपने धांसू फीचर्स को लेकर अभी से चर्चा में है। फोन में कंपनी रियर डिस्प्ले देने जा रही है। यह एक मिनी डिस्प्ले होगा। इसके साथ ही इसका डिजाइन काफी आकर्षक बताया गया है। कर्व्ड बॉडी के साथ फोन में फ्रंट डिस्प्ले भी कर्व्ड होगा। बड़ी बैटरी इसके अंदर मिलने वाली है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Lava Virat Curve 5G में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो कि फोन का मेन डिस्प्ले है। फोन में Full-HD+ रिजॉल्यूशन (2,400 x 1,080 पिक्सल) के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। 1,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस इसमें बताई गई है। फोन में 100% DCI-P3 कलर गेमट का सपोर्ट है। HBM में 800 निट्स तक की ब्राइटनेस यह सपोर्ट करता है।
फोन के रियर में भी डिस्प्ले मिलने वाला है। यह एक मिनी डिस्प्ले होगा जिसे रियर कैमरा आइलैंड में फिट किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ फोन को सजाने के लिए नहीं है, यह कई अहम जानकारी भी दिखाएगा। इसमें यूजर बैटरी पर्सेंटेज, वॉल्यूम लेवल, टाइम, इमोजी, कस्टम टेक्स्ट मैसेज और नोटिफिकेशन तक देख सकेगा। यानी जरूरी अलर्ट देखने के लिए फोन का मेन डिस्प्ले बार-बार ऑन नहीं करना पड़ेगा। यह बैटरी बचाने में भी उपयोगी साबित हो सकता है।
Lava Virat Curve 5G में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगाया है। यह 6nm प्रोसेसिंग पर बना है। कहा गया है कि इसने 8 लाख का Antutu स्कोर हासिल किया है। चिप के साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी ई है। फोन 6GB वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इसमें दो साल तक एंड्रॉयड वर्जन अपग्रेड मिलेंगे, और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।
Lava Virat Curve 5G में रियर में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है जिसमें Sony IMX752 प्राइमरी सेंसर बताया गया है। यह EIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके सपोर्ट में दूसरा कैमरा भी मौजूद है। कहा गया है कि फोन 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फ्रंट साइड में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का कैमरा दिया गया है।
Lava Virat Curve 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। कंपनी ने बॉक्स में 33W का चार्जर भी दिया है। चार्जिंग के लिए फोन में USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिल जाता है। 92 मिनट में यह फुल चार्ज हो जाता है, जबकि 55 घंटे का टॉकटाइम दे सकता है।
Lava Virat Curve 5G को कंपनी ने कई तरह से मजबूती प्रदान की है। फोन रियर में वीगन लेदर फिनिश में आता है। इसमें धूल और पानी से सुरक्षा के लिए कंपनी ने IP64 रेटिंग भी दी है। इसके साथ ही यह MIL-STD-810H सर्टिफाइड भी है। फोन के डाइमेंशन 162.26x 73.51x 8.55mm हैं, और वजन 184 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग