Lava Virat Curve 5G भारत में 21 सितंबर को लॉन्च होगा। फोन में 120Hz Curved AMOLED डिस्प्ले, रियर Mini Display और 6000mAh बैटरी मिलेगी।
Photo Credit: Flipkart/ Lava Mobiles
Lava Virat Curve 5G में Curved AMOLED डिस्प्ले के साथ रियर Mini Display मिलेगा
Lava अपने Virat सीरीज के नए स्मार्टफोन Lava Virat Curve 5G को भारत में 21 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक फोन को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा और इसकी बिक्री Flipkart के जरिए होगी। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 6.67 इंच का FHD+ 120Hz 3D Curved AMOLED डिस्प्ले है। इसके अलावा पीछे कैमरा मॉड्यूल के नीचे एक छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले भी दिया गया है, जिस पर नोटिफिकेशन और दूसरी जानकारी देखी जा सकेगी। फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
Lava Virat Curve 5G को भारत में 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन की बिक्री Flipkart के जरिए होगी। कंपनी ने इसके लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। फोन दो कलर ऑप्शन Heritage Indigo और Makrana Ivory में आएगा।
Lava Virat Curve में 6.67 इंच का FHD+ 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले के साथ फोन के पीछे भी एक छोटा सेकेंडरी स्क्रीन दिया गया है। इस मिनी डिस्प्ले का इस्तेमाल नोटिफिकेशन, टाइम और दूसरे इंडिकेटर्स देखने के लिए किया जा सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर चलेगा। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Lava ने फोन में 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कही है।
फोटोग्राफी के लिए Lava Virat Curve में 50MP का Sony IMX752 मेन कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर और 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट मिलता है। फोन में AI Call Summary, AI Camera और Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी मिलेंगे। इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन