लावा वी5 लॉन्च, इस 4जी स्मार्टफोन में है 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

लावा वी5 लॉन्च, इस 4जी स्मार्टफोन में है 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
विज्ञापन
लावा ने अपना नया वी5 स्मार्टफोन 11,499 रुपये में लॉन्च किया है। हालांकि, इसकी एमआरपी 13,000 रुपये है। स्मार्टफोन फिज़िकल रिटेल स्टोर और मल्टी-ब्रांड में उपलब्ध होगा। इसके अलावा यह एक्सक्लूसिव तौर पर ईबे इंडिया की वेबसाइट पर मिलेगा।

(पढ़ें: लावा वी5 बनाम लेनेवो वाइब के4 नोट)

कंपनी का कहना है कि लावा वी5 एक कैमरा केंद्रित 4जी स्मार्टफोन है। लावा वी5 में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस, एफ2.0 एपरचर, 5पी लार्गन लेंस ब्लू ग्लास फिल्टर और डुअल एलईडी फ्लैश फ़ीचर से लैस है। वहीं, फ्रंट कैमरा एलईडी फ्लैश, एफ2.2 एपरचर और 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा। पिक फोकस, वाइड सेल्फी, नाइट प्रो, जिफ मेकर, इंटेलिजेंट सेल्फी और मल्टी-एंगल व्यू जैसे कैमरा फ़ीचर भी लावा वी5 स्मार्टफोन का हिस्सा हैं। 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के अलावा यह पावर सेविंग मोड के साथ आता है।

(पढ़ें: लावा वी5 बनाम मोटोरोला मोटो जी जेन 3)

लावा वी5 में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गई है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले लावा वी5 में कंपनी के स्टार ओएस 2.0 का इस्तेमाल किया गया है। यह डुअल 4जी सिम को सपोर्ट करता है और लावा ने भरोसा दिलाया है कि इसे एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट मिलेगा। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 3 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जो माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाई जा सकती है। हैंडसेट को पावर देने काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। 4जी के अलावा हैंडसेट में जीपीआरएस/ एज, 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ग्लोनास और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  2. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  4. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  5. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  6. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  7. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  8. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  9. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  10. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »