Lava Blaze X 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, प्राइस हुआ लीक

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया जा सकता है। Blaze X 5G की 5,000 mAh की बैटरी 33 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जुलाई 2024 16:00 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट दिया जा सकता है
  • इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 15,000 रुपये से कम हो सकता है
  • इसमें 128 GB या 256 GB की स्टोरेज के विकल्प हो सकते हैं

इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा और LED फ्लैश है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Lava का Blaze X 5G अगले सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा। इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और प्राइस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7050 दिया जा सकता है। Blaze X 5G की 5,000 mAh की बैटरी 33 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

ई-कॉमर्स साइट Amazon की Prime Day सेल के दौरान इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू की जाएगी। Ytechb की रिपोर्ट में बताया गया है कि Blaze X 5G को 4GB, 6GB और 8GB के RAM और 128 GB या 256 GB की स्टोरेज में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 15,000 रुपये से कम हो सकता है। Lava ने मार्च में Blaze Curve के 8 GB के  RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को 17,999 रुपये में पेश किया था। 
Advertisement

हाल ही में कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन को 10 जुलाई को लॉन्च करने की जानकारी दी थी। इस स्मार्टफोन का एक टीजर वीडियो भी दिया था। इसमें यह रियर में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिख रहा है। इसमें डुअल कैमरा और LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट पर '64MP' लिखा है, जो इसका प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसमें 16 GB तक  RAM हो सकता है, जिसमें 8 GB के RAM को वर्चुअल तरीके से बढ़ाया जा सकेगा। 

इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले और फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। हाल ही में Lava ने O2 को नए कलर में उपलब्ध कराया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Unisoc T616 SoC दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Lava O2 को Imperial Green, Majestic Purple और Royal Gold में खरीदा जा सकता है। इससे पहले यह Imperial Green और Majestic Purple कलर्स में उपलब्ध था। इस स्मार्टफोन के 8 GB + 128 GB के एकमात्र वेरिएंट का लॉन्च पर प्राइस 8,499 रुपये का था। इसमें 6.5 इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.