Lava ने लॉन्च किया अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन, 10,000 रुपये तक हो सकता है प्राइस

इसमें MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ 4GB RAM है। हैंडसेट में 3RAM वर्चुअल RAM का भी विकल्प है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2022 17:20 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसके प्राइस की जानकारी नहीं दी है
  • इसमें MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ 4GB RAM है
  • यह पिछले महीने लॉन्च हुए Blaze Pro का एक्सटेंशन है

इसके लिए प्री-बुकिंग जल्द शुरू होगी

भारतीय हैंडसेट कंपनी Lava ने अपना पहला अफोर्डेबल स्मार्टफोन Blaze 5G लॉन्च किया है। यह पिछले महीने लॉन्च हुए Blaze Pro का एक्सटेंशन है। इसके लिए प्री-बुकिंग इसी महीने शुरू की जाएगी। कंपनी ने इसके प्राइस की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, यह लगभग 10,000 रुपये तक हो सकता है।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में कम्युनिकेशंस मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने सोमवार को यह हैंडसेट लॉन्च किया। इसमें MediaTek Dimensity 700 SoC के साथ 4GB RAM है। हैंडसेट में 3RAM वर्चुअल RAM का भी विकल्प है। इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज है। Blaze 5G एंड्रॉयड 12 पर चलता है। Lava ने इसमें Blaze Pro के समान कैमरा का इस्तेमाल किया है। इसके फीचर्स में 50MP मेन लेन्स और 2MP VGA सेंसर शामिल हैं। इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी Blaze Pro के समान 5,000mAh की है। Blaze 5G में 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले Widevine L1 सपोर्ट और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Lava International Limited ने कहा की कंपनी देश में एक अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन डिवेलप करना चाहती थी। यह प्रोडक्ट अफोर्डेबल प्राइस पर कस्टमर्स को नेक्स्ट जेनरेशन 5G टेक्नोलॉजी से जुड़ी सर्विसेज उपलब्ध कराएगा। 
Advertisement

पिछले महीने लॉन्च किए गए कंपनी के Lava Blaze Pro में ड्यूल सिम के साथ 4जी कनेक्टिविटी है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन HD+, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G37 SoC पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का AI ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। 
 
Lava Blaze Pro के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट  का प्राइस 10,499 रुपये है।  Lava Blaze Pro एंड्रॉयड 12 पर काम करता है। डिस्प्ले के लिए इसमें 6.5 इंच का 2.5D कर्व्ड IPS डिस्प्ले है जो कि HD+ 720x1600 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल सेल्फी कैमरा है। यह ऑक्टा कोर MediaTek Helio G37 SoC पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। इसके साथ में 3GB वर्चुअल RAM भी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telecom, Smartphone, Lava, IMC, Market, Price, Launch, Camera, Display, 5G, Battery, Storage, Blaze Pro, Sales

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.