• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ भारतीय कंपनी ने सस्ती कीमत में स्मार्टफोन किया लॉन्च, चाइनीज फोन कंपनियों को मिलेगी टक्कर

5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ भारतीय कंपनी ने सस्ती कीमत में स्मार्टफोन किया लॉन्च, चाइनीज फोन कंपनियों को मिलेगी टक्कर

Lava Blaze Pro के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट  की कीमत 10,499 रुपये है। हालांकि इसमें एक 32GB स्टोरेज वेरिएंट भी है। अभी तक कंपनी ने बेस वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ भारतीय कंपनी ने सस्ती कीमत में स्मार्टफोन किया लॉन्च, चाइनीज फोन कंपनियों को मिलेगी टक्कर

Photo Credit: Lava

Lava Blaze Pro

ख़ास बातें
  • Lava ने भारतीय बाजार में Lava Blaze Pro को लॉन्च कर दिया है।
  • Lava Blaze Pro के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है।
  • Lava Blaze Pro एंड्रॉयड 12 पर काम करता है।
विज्ञापन
Lava ने भारतीय बाजार में Lava Blaze Pro को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन ड्यूल सिम के साथ 4जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G37 SoC पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का AI ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। यहां आप लावा के इस स्मार्टफोन के बारे में जान सकते हैं।
 

Lava Blaze Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत के मामले में Lava Blaze Pro के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट  की कीमत 10,499 रुपये है। हालांकि इसमें एक 32GB स्टोरेज वेरिएंट भी है। अभी तक कंपनी ने बेस वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। यह स्मार्टफोन कंपनी के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन के लिए यह Glass Blue, Glass Green Gold, Glass Green और Glass Orange पर काम करता है। कंपनी द्वारा फिलहाल Lava Blaze Pro के लिए भारतीय सेल का खुलाना करना बाकि है।
 

Lava Blaze Pro के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Lava Blaze Pro एंड्रॉयड 12 पर काम करता है। डिस्प्ले के लिए इसमें 6.5 इंच की 2.5D कर्व्ड IPS डिस्प्ले है जो कि HD+ 720x1600 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो को सपोर्ट करती है। इस डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल सेल्फी कैमरा है। यह ऑक्टा कोर MediaTek Helio G37 SoC पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। इसके साथ में 3GB वर्चुअल RAM भी है।

कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ v5.0, वाई-फाई, ओटीजी, 3.5mm ऑडियो जैक और जीपीएस सपोर्ट दिया गया है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। बैटरी की बात करे तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »