Lava जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है Blaze Curve 5G

पिछले वर्ष नवंबर में कंपनी ने Lava Blaze 2 5G को पेश किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया गया है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 फरवरी 2024 19:28 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष नवंबर में कंपनी ने Lava Blaze 2 5G को पेश किया था
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC है
  • अगली तिमाही में स्मार्टफोन्स महंगे हो सकते हैं

यह कर्व्ड डिस्प्ले के साथ हो सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Lava देश में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह Blaze Curve 5G हो सकता है। पिछले वर्ष नवंबर में कंपनी ने Lava Blaze 2 5G को पेश किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया गया है। 

Lava ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आगामी स्मार्टफोन का टीजर शेयर किया है। यह कर्व्ड डिस्प्ले के साथ हो सकता है। इस टीजर में दी गई इमेज में बताया गया है कि इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा और इसमें 5G कनेक्टिविटी होगी। हालांकि, इस स्मार्टफोन के डिजाइन या फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है। टिप्सटर Mukul Sharma (@stufflistings) ने बताया है कि यह Lava Blaze Curve 5G हो सकता है। इस टिप्सटर ने स्मार्टफोन की इमेज भी शेयर की है। यह ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ शाइनी सी ग्रीन कलर में दिख रहा है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन को मार्च के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले एक महत्वपूर्ण कंपोनेंट की कॉस्ट बढ़ने से आगामी महीनों में स्मार्टफोन महंगे हो सकते हैं। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में 10,000 रुपये से कम प्राइस वाले 5G स्मार्टफोन्स के प्राइस पर ज्यादा असर पड़ सकता है। देश में बिकने वाले स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी चिप्स की कॉस्ट बढ़ सकती है। मेमोरी चिप बनाने वाली दक्षिण कोरिया की Samsung और Micron मौजूदा तिमाही में अपने DRAM चिप का प्राइस 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं। इससे आगामी तिमाही में स्मार्टफोन महंगे हो सकते हैं। 

हाल ही में स्मार्टफोन के कंपोनेंट्स पर ड्यूटी में कमी से प्राइसेज में बढ़ोतरी का असर कुछ घट सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन मेकर्स नए स्मार्टफोन्स में मेमोरी कन्फिग्रेशन को घटाकर कॉस्ट पर नियंत्रण कर सकते हैं। पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 25 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस मार्केट में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चीन की Xiaomi पहले स्थान पर पहुंच गई है। शाओमी को Redmi 13C के साथ 5G सेगमेंट में कम प्राइस वाली कैटेगरी में स्मार्टफोन पेश करने का फायदा मिला है। चीन की एक अन्य स्मार्टफोन मेकर Vivo का दूसरे स्थान बरकरार है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6020

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.