Lava Agni 4 जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकता है 6.78 इंच HD+ डिस्प्ले 

इसमें 6.78 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जुलाई 2025 15:11 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच फुल HD+ डिस्प्ले हो सकता है
  • इसमें MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया जा सकता है
  • यह पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए Agni 3 की जगह लेगा

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया जा सकता है

देश की प्रमुख स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava का Agni 4 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए Agni 3 की जगह लेगा। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Lava के आगामी स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 25,000 रुपये का हो सकता है। अगर कंपनी इस प्राइस पर यह स्मार्टफोन लॉन्च करती है तो Agni 3 की तुलना में यह काफी अधिक होगा। Lava Agni 3 के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 20,999 रुपये का था। हालांकि, यह चार्जर के साथ इस स्मार्टफोन का प्राइस 22,999 रुपये का है। Lava Agni 3 के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का चार्जर के साथ प्राइस 24,999 रुपये का है। 
Advertisement

टिप्सटर Yogesh Brar ने Lava Agni 4 के डिजाइन का भी खुलासा किया है। इस स्मार्टफोन में हॉरिजॉन्टल तरीके से अलाइन रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें पिल-शेप कैमरा आइलैंड दिया गया है। इसमें दो कैमरा के बीच एक LED फ्लैश भी दिख रहा है। इस स्मार्टफोन में दोनों साइड पर मेटल फ्रेम हो सकता है। इसमें पावर और वॉल्यूम कंट्रोल बटन स्मार्टफोन के दायीं साइड पर हो सकते हैं। इसमें 6.78 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया जा सकता है। Lava Agni 4 में 7,000 mAh से अधिक की बैटरी हो सकती है। 

Lava Agni 3 5G में 6.78 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले (1,200 x 2,652 पिक्सल्स)  120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1, 200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 1.74 इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले (336 x 480 पिक्सल्स) दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट के साथ Mali-G615 MC2 GPU है। यह Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5.000 mAh की बैटरी 66 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Lava Agni 3 की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का  Sony प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.