लावा ने लॉन्च किए कैप्टन सीरीज़ में दो नए फ़ीचर फोन

लावा ने लॉन्च किए कैप्टन सीरीज़ में दो नए फ़ीचर फोन
ख़ास बातें
  • कैप्टन एन1 की कीमत 1150 रुपये और कैप्टन के1+ की कीमत 1250 रुपये है
  • दोनों फोन देशभर में रिटेल और मल्टी ब्रांड स्टोर पर मिलेगे
  • कैप्टन एन1 और कैप्टन के1+ में 1.8 इंच स्क्रीन है
विज्ञापन
लावा ने अपनी कैप्टन सीरीज में दो नए फ़ीचर फोन कैप्टन एन1 और कैप्टन के1+ लॉन्च कर दिए हैं। कैप्टन एन1 की कीमत 1150 रुपये और कैप्टन के1+ की कीमत 1250 रुपये है। कैप्टन एन1 और कैप्टन के1+ ब्लैक-रेड, ब्लैक-ब्राउन, ब्लैक-डार्क ब्लू कलर के कॉम्बिनेशन में उपलब्ध होंगे। दोनों फोन देशभर में रिटेल और मल्टी ब्रांड स्टोर पर मिलेगे।

कैप्टन एन1 फोन स्लिम डिज़ाइन के साथ आता है और इस्तेमाल करने में आसान है। जबकि कैप्टन के1+ की खासियत इसमें दी गई 1750 एमएएच की बैटरी है जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय चलती है।

कैप्टन एन1 और कैप्टन के1+ में 1.8 इंच स्क्रीन है। फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक और वायरलेस एफएम है। दोनों ही हैंडसेट में वीजीएस रियर कैमरा दिया गया है जिससे तस्वीरों के अलावा वीडियो भी रिकॉर्ड की जा सकती है। कैप्टन एन1 और कैप्टन के1+ में ब्लूटूथ और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग फ़ीचर भी दिए गए हैं।

कैप्टन एन1 और कैप्टन के1+ मल्टी-लिंगुअल सपोर्ट के साथ आते हैं। कैप्टन एन1 में हिंदी, तमिल और तेलगू तीन भारतीय भाषाओं का इन-बिल्ट सपोर्ट दिया गया है। जबकि कैप्टन के1+ हिंदी, मराठी, गुजराती, तेलगू और कन्नड़ भाषाएं सपोर्ट करता है। कैप्टन एन1 में 'फनकॉल' नाम का ऐप प्रीलोडेड आता है जिससे यूज़र किसी वास्तविक कॉल के दौरान अपनी आवाज़ बदलकर किसी मजेदार आवाज में बात कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  2. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  3. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  4. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  5. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  7. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  8. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  9. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  10. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »