लावा आइरिस फ्यूल एफ1 में है 4000 एमएएच की बैटरी, 8,700 रुपये में लॉन्च

लावा आइरिस फ्यूल एफ1 में है 4000 एमएएच की बैटरी, 8,700 रुपये में लॉन्च
विज्ञापन
लावा ने अपना आइरिस फ्यूल एफ1 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसे पिछले महीने लॉन्च किए गए आइरिस फ्यूल एफ1 मिनी का अपग्रेडेड वर्ज़न बताया जा रहा है।

लावा आइरिस फ्यूल एफ1 की कीमत 8,700 रुपये है और इसे कंपनी की वेबसाइट पर कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि, अभी तक उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि कंपनी आइरिस फ्यूल एफ1 हैंडसेट को जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी।

आइरिस फ्यूल सीरीज के अन्य हैंडसेट की तरह लावा आइरिस फ्यूल एफ1 बड़ी बैटरी के साथ आएगा। इस हैंडसेट में 4000 एमएएच की बैटरी होगी जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इस हैंडसेट की भिड़त इंटेक्स एक्वा पावर 2 और हाल ही में लॉन्च किए गिए माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 3 से होगी। कार्बन ऑरा 9 से भी कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है जो इसी पावर की बैटरी के साथ आता है।

(पढ़ें: लावा आइरिस फ्यूल एफ1 बनाम इंटेक्स एक्वा पावर 2 बनाम माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 3 बनाम कार्बन ऑरा 9)

लावा आइरिस फ्यूल एफ1 एक डुअल-सिम हैंडसेट है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एफडबल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 196 पीपीआई। नए लावा स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम दिया गया है।

इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह 3जी(एचएसपीए+), वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 मिलीमीटर के ऑडियो जैक से लैस होगा।

हैंडसेट का डाइमेंशन 141x72x9.5 मिलीमीटर है और वज़न 148 ग्राम। कंपनी ने दावा किया है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी 20 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और 30 घंटे तक का टॉक टाइम दे सकती है। स्मार्टफोन एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर से लैस होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »