लावा आइरिस एटम स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जनवरी 2016 13:17 IST
लावा ने नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन आइरिस एटम लॉन्च किया है। लावा आइरिस एटम की कीमत 4,249 रुपये होगी और इसे फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हम इस हैंडसेट को जल्द ही मार्केट में पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित आइरिस एटम स्मार्टफोन एक डुअल-सिम हैंडसेट है। इसमें 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम मौजूद है।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश है और साथ में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। आइरिस एटम में मौजूद 1550 एमएएच की बैटरी के बारे में 2जी नेटवर्क पर 12 घंटे तक का टॉकटाइम और 3जी पर 9 घंटे तक का टॉक टाइम देने की जानकारी दी गई है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी2.0, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 125.5x63.2x9.65 मिलीमीटर है और वज़न 110 ग्राम।

(पढ़ें: लावा आइरिस एटम बनाम लावा आइरिस एटम 2 बनाम लावा आइरिस एटम 3)

लावा ने इस महीने की शुरुआत में आइरिस एटम 3 स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। इसकी कीमत 4,899 रुपये है। डुअल-सिम लावा आइरिस एटम 3 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। हैंडसेट में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 512 एमबी के रैम का इस्तेमाल किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.