लावा आइरिस एटम 3 बजट एंड्रॉयड फोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जनवरी 2016 11:02 IST
लावा ने अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए आइरिस एटम 3 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 4,899 रुपये है और यह कंपनी की वेबसाइट पर कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। फिलहाल लावा आइरिस एटम 3 की उपलब्धता के बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने बयान जारी करके बताया कि लावा आइरिस एटम 3 के जरिए उसकी नज़र पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर है।

लावा आइरिस एटम 3 एक डुअल-सिम फोन है और यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 512 एमबी के रैम से लैस होगा। लावा आइरिस एटम 3 में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

आइरिस एटम 3 स्मार्टफोन जीपीआरएस/ एज, जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और 3जी कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। हैंडसेट में 2000 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 144x72x9 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम। लिस्टिंग के मुताबिक, आइरिस एटम 3 ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

(पढ़ें: लावा आइरिस एटम 3 बनाम इंटेक्स एक्वा एयर बनाम ज़ोलो वन एचडी)

इस प्राइस रेंज में आइरिस एटम 3 की भिड़ंत इंटेक्स एक्वा एयर से होगी जो 5 इंच के डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले के साथ आता है और इसकी कीमत 4,690 रुपये है। वैसे आपको इसी प्राइस रेंज ज़ोलो वन एचडी का भी विकल्प मिलेगा। 4,777 रुपये में मिलने वाला यह हैंडसेट 5 इंच के एचडी डिस्प्ले से लैस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  2. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  3. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.