Lava ने लॉन्च किया 3,299 रुपये का 3G स्मार्टफोन Flair P1i

Lava ने लॉन्च किया 3,299 रुपये का 3G स्मार्टफोन Flair P1i
विज्ञापन
लावा (Lava) ने मंगलवार को आइरिस एटम 2 (Iris Atom 2) स्मार्टफोन के साथ अपना लावा फ्लेयर पी1आई (Lava Flair P1i) हैंडसेट भी लॉन्च किया। इस बजट स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर 3,299 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है, लेकिन कंपनी ने इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Lava Flair P1i को इस साल मई महीने में लॉन्च किए गए लावा फ्लेयर पी1 (Lava Flair P1) का बजट वर्ज़न बताया जा रहा है। दोनों ही डिवाइस में मुख्य अंतर स्टोरेज क्षमता का है।

यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला एक डुअल सिम डिवाइस है। Lava Iris Flair P1i में 4 इंच का WVGA (800x480 pixels) TFT रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह single-core 1GHz प्रोसेसर (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) और 256MB के रैम (RAM) के साथ आएगा। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वीडियो चैटिंग के लिए VGA (0.3 मेगापिक्सल) फ्रंट कैमरा भी मौजूद होगा। हैंडसेट में HDR और पनोरमा जैसे कैमरा मोड भी उपलब्ध हैं।
Flair P1 की 2GB की इनबिल्ट स्टोरेज की तुलना में Flair P1i स्मार्टफोन 512MB की बिल्ट इन स्टोरेज के साथ आएगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन में 3G, वाई-फाई, USB 2.0, GPS और ब्लूटूथ के लिए सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस में 1400mAh की बैटरी है और यह ब्लैक व व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

(यह भी देखें: Lava Flair P1i बनाम Lava Flair P1)

कंपनी ने मंगलवार को अपना Iris Atom 2 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया। इस बजट स्मार्टफोन की कीमत 4,949 रुपये है। Android 4.4 KitKat ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले Lava Iris Atom 2 स्मार्टफोन में 4.5 इंच का FWVGA (854x480 pixels) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। डिवाइस में 1.3GHz quad-core (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद होगा 512MB का रैम (RAM)। स्मार्टफोन में लार्गन लेंस और एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। इसका फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल (VGA) का है। Iris Atom 2 की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो डिवाइस वाई-फाई, USB 2.0, GPS और ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 1750mAh की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  11. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »