4.5 इंच डिस्प्ले वाला Lava Iris Atom 2 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 5,000 रुपये से कम

4.5 इंच डिस्प्ले वाला Lava Iris Atom 2 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 5,000 रुपये से कम
विज्ञापन
लावा (Lava) ने मंगलवार को अपने आइरिस (Iris) रेंज का नया स्मार्टफोन लावा आइरिस एटम 2 (Lava Iris Atom 2) लॉन्च किया। इस बजट स्मार्टफोन की कीमत 4,949 रुपये है और यह ऑनलाइन व रिटेल स्टोर के जरिए उपलब्ध होगा।

एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला लावा आइरिस एटम 2 (Lava Iris Atom 2) स्मार्टफोन में 4.5 इंच का FWVGA (854x480 pixels) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। डिवाइस में 1.3GHz quad-core (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद होगा 512MB का रैम (RAM)। स्मार्टफोन में लार्गन लेंस और एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। इसका फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल (VGA) का है। हैंडसेट में HDR और पनोरमा के अलावा कई कैमरा मोड उपलब्ध हैं।

Iris Atom 2 की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो डिवाइस वाई-फाई, USB 2.0, GPS और ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 1750mAh की बैटरी है। यह व्हाइट और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। इसके अलावा हैंडसेट में स्मार्ट गैस्चर कंट्रोल फीचर भी मौजूद हैं।
lava-iris-atom-2-white
स्पेसिफिकेशन के आधार पर देखा जाए तो Lava Iris Atom 2 की टक्कर Lava Iris X1 Atom S से होगी। दोनों ही डिवाइस के लगभग सारे स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं, पर Iris X1 Atom S में 4 इंच का डिस्प्ले व 1GHz single-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस डिवाइस की बैटरी 1400mAh की है जो 2G नेटवर्क पर 14 घंटे 20 मिनट और 3G पर 5 घंटे 41 मिनट का टॉक टाइम देगी।

(यह भी देखें: Lava Iris Atom 2 बनाम Intex Aqua Sense 5.0)

4,690 रुपये में मिलने वाले इंटेक्स एक्वा सेंस 5.0 (Intex Aqua Sense 5.0) हैंडसेट से Lava के नए स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर मिल सकती है। Aqua Sense 5.0 एक डुअल सिम (3G+2G) सपोर्ट डिवाइस है। यह आउट ऑफ बॉक्स Android 4.4.2 KitKat ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 5 इंच (540x960 pixels) का qHD IPS डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.2GHz quad-core Spreadtrum (SC7731) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद होगा 512MB का RAM। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »