लावा फ्लेयर ई2 3जी स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2015 12:43 IST
लावा ने अपना नया स्मार्टफोन फ्लेयर ई2 पेश किया है जिसे कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लावा फ्लेयर ई2 की कीमत 2,999 रुपये है। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही लावा के रिटेल चैनल के जरिए उपलब्ध होगा।

लावा फ्लेयर ई2 एक 3जी फोन है जो इस हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत है। यह डुअल-सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 3.5 इंच (320x480 पिक्सल) एचवीजीए डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ सिंगल-कोर प्रोसेसर के साथ 256 एमबी का रैम है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 512 एमबी है जो माइक्रोएसडी कार्ड (16 जीबी तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है।

स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। लावा फ्लेयर ई2 में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे फ़ीचर मौजूद हैं।
 
कनेक्टिविटी की बात करें तो लावा फ्लेयर ई2 जीपीआरएस/ एज, ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस आएगा।
स्मार्टफोन को पावर देगी 1400 एमएएच की बैटरी। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, यह 14 घंटे का टॉक टाइम और 128 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देगी। हैंडसेट का डाइमेंशन 113x61x12 मिलीमीटर है और वज़न 256 ग्राम। नए लावा स्मार्टफोन को ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में लिस्ट किया गया है।
Advertisement

गौरतलब है कि लावा ने पिछले हफ्ते अपने आइरिस रेंज का नया स्मार्टफोन फ्यूल एफ1 मिनी 4,399 रुपये में लॉन्च किया था। लावा आइरिस फ्यूल एफ 1 मिनी एक डुअल-सिम डिवाइस है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट पर चलेगा। स्मार्टफोन में 4 इंच (480x800 पिक्सल) का डबल्यूवीजीए डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1 गीगाहर्ट्ज़ सिंगल-कोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  4. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  5. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  6. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  7. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  8. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  9. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  10. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.