Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल

इस स्मार्टफोन के नीचे USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। इसमें चार्जिंग पोर्ट की दायीं साइड पर माइक्रोफोन कटआउट और 3.5 mm ऑडियो जैक है। इस स्मार्टफोन के रियर पैनल पर नीचे बाएं कोने पर Lava की ब्रांडिंग है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अगस्त 2026 18:19 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Lava Bold N4 Lite को 27 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन के लिए गोल्ड कलर का एक विकल्प होगा
  • इस वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Lava Bold N2 Lite की यह जगह लेगा

इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दिया जाएगा

Photo Credit: Lava

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Lava Bold N4 Lite के डिजाइन का टीजर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल होगा। इस वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Lava Bold N2 Lite की यह जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड है। Lava Bold N4 Lite को ड्रॉप और शॉक प्रोटेक्शन के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड रेटिंग मिली है। 

आगामी स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। भारत में Lava Bold N4 Lite को 27 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए गोल्ड कलर का एक विकल्प होगा। कंपनी ने बताया है कि Lava Bold N4 Lite को ड्रॉप और शॉक प्रोटेक्शन के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड रेटिंग मिली है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दिया जाएगा। 

Lava Bold N4 Lite के रियर में ऊपर बाएं कोने पर स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड होगा। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। इस स्मार्टफोन के नीचे USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। इसमें चार्जिंग पोर्ट की दायीं साइड पर माइक्रोफोन कटआउट और 3.5 mm ऑडियो जैक है। इस स्मार्टफोन के रियर पैनल पर नीचे बाएं कोने पर Lava की ब्रांडिंग है। Lava के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह Lava Bold N4 Lite के लिए भी फ्री डोरस्टेप सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अगले कुछ दिनों में जानकारी मिल सकती है। 

इस वर्ष अप्रैल में लॉन्च किए गए Lava Bold N2 Lite में 6.75 इंच HD+ Notch डिस्प्ले (720 × 1600 पिक्सल्स) 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर UNISOC 9863A दिया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 15 Go पर चलता है। इस स्मार्टफोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, बैटरी सेवर मोड, कॉन्फ्रेंस कॉलिंग जैसे फीचर्स हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Bluetooth, Wi-Fi और OTG के विकल्प मिलते हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 10 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.