• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lava Agni 4 भारत में 20 नवंबर को होगा लॉन्च, जानें मेटल बिल्ड वाले अपकमिंग फोन में क्या होगा खास?

Lava Agni 4 भारत में 20 नवंबर को होगा लॉन्च, जानें मेटल बिल्ड वाले अपकमिंग फोन में क्या होगा खास?

Lava ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए Lava Agni 4 की लॉन्च डेट कंफर्म की। पोस्ट बताता है कि अपकमिंग फोन 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।

Lava Agni 4 भारत में 20 नवंबर को होगा लॉन्च, जानें मेटल बिल्ड वाले अपकमिंग फोन में क्या होगा खास?

Photo Credit: Lava

ख़ास बातें
  • Lava Agni 4 भारत में 20 नवंबर को लॉन्च हो रहा है
  • MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट के साथ आ सकता है फोन
  • Lava फोन मैटल फ्रेम और हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड रियर कैमरा आइलैंड से लैस होगा
विज्ञापन

Lava Agni 4 की लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया गया है। स्मार्टफोन भारत में 20 नवंबर को लॉन्च हो रहा है। हालिया हफ्तों में कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर बहुत हाइप क्रिएट किया है। Agni 4 को Agni 3 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जाएगा, जिसे पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। पिछले मॉडल की खासियत सेकंडरी डिस्प्ले वाला डिजाइन था, जिसे बैक पैनल पर कैमरा आइलैंड पर फिट किया गया था। अपकमिंग Lava Agni 4 की बात करें, तो लीक्स का इशारा है कि फोन में 120Hz FHD+ डिस्प्ले पैनल और Dimensity 8350 चिपसेट मिलेगा। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि नहीं हुई है।

Lava ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए Lava Agni 4 की लॉन्च डेट कंफर्म की। पोस्ट बताता है कि अपकमिंग फोन 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, शेयर की गई तस्वीर से पता चलता है कि फोन MediaTek Dimensity चिपसेट से लैस होगा। हालांकि, सटीक मॉडल को पर्दे के पीछे रखा गया है। लीक्स का कहना है कि Lava Agni 4 MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट के साथ आएगा।

हालिया टीजर से यह भी कंफर्म हुआ था कि Lava फोन मैटल फ्रेम से लैस होगा। यह पिछले मॉडल की तुलना में बड़ा अपग्रेड होगा। फोन में एक हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड रियर कैमरा आइलैंड मिल सकता है।

कुछ हालिया लीक्स की बात करें, तो Lava Agni 4 में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। पैनल के FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होने की संभावना है। चिपसेट को UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज टाइप के साथ जोड़ा जा सकता है। फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस हो सकता है। इसके अलावा, लीक्स का कहना है कि Lava Agni 4 में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »