लावा ने लॉन्च किए तीन सस्ते 4जी स्मार्टफोन

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2016 19:03 IST
लावा ने गुरुवार को दो नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन ए72 और ए76 लॉन्च किए। इन 4जी स्मार्टफोन की कीमत क्रमशः 6,499 और 5,699 रुपये है। कंपनी आने वाले हफ्तों में अपने ए89 स्मार्टफोन को 5,999 रुपये में लॉन्च करेगी।

ये तीनों ही स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेंगे। इनमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं। सभी हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। लावा ए72 और लावा ए89 को एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट भी मिलेगा।
Advertisement
 
(लावा ए76 की तस्वीर)
 
लावा ए76 के अन्य स्पेसिफिकेशन में 4.5 इंच का डिस्प्ले, 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 1850 एमएएच की बैटरी शामिल है। लावा ए72 स्मार्टफोन में 5 इंच का डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 2500 एमएएच की बैटरी है। वहीं, लावा ए89 स्मार्टफोन 5 इंच के डिस्प्ले, 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे और 2000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। तीनों ही हैंडसेट में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं।
 
(लावा ए89 की तस्वीर)

Advertisement
गौर करने वाली बात है कि लावा ने पिछले महीने अपना ए52 डुअल-सिम स्मार्टफोन 3,599 रुपये में लॉन्च किया था। इस एंड्रॉयड हैंडसेट में 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर प्रोसेसर, 512 एमबी रैम, 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lava, Lava Mobiles, Lava A72, Lava A76, Lava A89
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.