लावा ए71 4जी स्मार्टफोन ऑनलाइन 5,849 रुपये में उपलब्ध

लावा ए71 4जी स्मार्टफोन ऑनलाइन 5,849 रुपये में उपलब्ध
विज्ञापन
लावा का नया बजट फोन ए71 4जी अब ऑनलाइन रिटेल साइट पर उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को 5,849 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसे अभी तक कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है। हम लावा द्वारा इसे जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित लावा ए71 4जी एक डुअल-सिम हैंडसेट है। इसमें 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 196 पीपीआई। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। बैटरी 2500 एमएएच की है। लावा ए71 4जी में जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी 2.0, यूएसबी-ओटीजी और जीपीएस/ ए-जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। ई-कॉमर्स साइट की लिस्टिंग के मुताबिक यह हैंडसेट ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कई रिटेल साइट पर लावा एक्स3 की बिक्री 6,499 रुपये में शुरू हुई थी। लिस्टिंग के मुताबिक, लावा एक्स3 एक डुअल-सिम फोन है। यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का डीडीआर3 रैम दिया गया है।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। लावा एक्स3 में 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें फेस डिटेक्शन, फेस ब्यूटी, पनोरमा, मोशन ट्रैकिंग और लाइव फोटो जैसे कैमरा फ़ीचर भी दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 72x144x8.45 मिलीमीटर है और वज़न 141 ग्राम। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  2. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  3. EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
  4. Jio, Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! मोबाइल रीचार्ज के जल्द बढ़ सकते हैं दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोत्तरी
  5. Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म, 200MP कैमरा, 10000mAh तक मिल सकती है बैटरी!
  6. Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स भारत में लॉन्च हुए 54 घंटे बैटरी, ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  7. यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
  8. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  9. भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
  10. अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टो से मिली 1 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »