108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ लॉन्च होगा Redmi Note 11E Pro, ये होगी कीमत!

Redmi Note 11E Pro में 6.67इंच एमोलेड स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगा, जिसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल्स का होगा।

108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ लॉन्च होगा Redmi Note 11E Pro, ये होगी कीमत!

Redmi Note 11E Pro को तीन वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। 

ख़ास बातें
  • Redmi Note 11E Pro में 108MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है
  • फोन को तीन कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है
  • Redmi Note 11E Pro में 5000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है
विज्ञापन
Redmi इस महीने के अंत तक चीन में Redmi Note 11E Pro को लॉन्च कर सकता है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक रेडमी का नया स्मार्टफोन इससे पहले लॉन्च हुए Redmi Note 11E Pro 5G का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। चीन के टिप्स्टर Bald is Panda ने Redmi Note 11E Pro के लॉन्च से पहले ही इसकी कॉन्फिग्रेशन और प्राइसिंग का खुलासा कर दिया है। फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। ये कलर ऑप्शन टाइम मोनोलोग (वाइट), मिस्ट्रीयस ब्लैक रियल्म और नाइट सी ग्लेज हो सकते हैं।

Redmi Note 11E Pro को चीन में तीन वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। लीकस्टर के मुताबिक कंपनी इस फोन को 6जीबी रैम+ 128जीबी स्टोरेज, 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज और 8जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश कर सकती है। इस फोन के 6जीबी रैम वेरिएंट को 1,699 युआन (269 डॉलर), 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,899 युआन (301 डॉलर) और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,099 युआन (332 डॉलर) में पेश किया जा सकता है।


Redmi Note 11E Pro Specifications, Features (Expected)

Redmi Note 11E Pro में 6.67इंच एमोलेड स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगा, जिसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल्स का होगा। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इस फोन को एंड्रॉयड 12 (Android 12) ओएस के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें MIUI 13 होगा। Redmi Note 11E Pro में कंपनी 5000mAh की बैटरी दे सकती है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है।

Redmi Note 11E Pro में Snapdragon 695 हो सकता है। कंपनी इस फोन को 8जीबी तक की LPDDR4x रैम और 256जीबी तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट दिया जा सकता है। Redmi Note 11E Pro के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसमें प्राइमरी रियर कैमरा 108 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।   

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी एडिटर है। यह एक दशक से टेक्नोलॉजी और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »