• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 7,000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरे व 4000 एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन

7,000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरे व 4000 एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन

पिछले महीने कल्ट बियॉन्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद, अब कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। कल्ट ग्लैडिएटर स्मार्टफोन कंपनी का नया बजट डिवाइस है। कल्ट ग्लैडिएटर एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा और अभी फोन को ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

7,000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरे व 4000 एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • कल्ट ग्लैडिएटर की कीमत 6,999 रुपये है
  • स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस कैमरा है
  • कल्ट ग्लैडिएटर स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है
विज्ञापन
पिछले महीने कल्ट बियॉन्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद, अब कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। कल्ट ग्लैडिएटर स्मार्टफोन कंपनी का नया बजट डिवाइस है। कल्ट ग्लैडिएटर एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा और अभी फोन के लिए ई-कॉमर्स साइट पर पेज बनाया गया है जहां फोन के बारे में जानकारी पाने के लिए नोटिफाई मी का विकल्प है। कल्ट ग्लैडिएटर की कीमत 6,999 रुपये है और इसकी बिक्री 24 सितंबर से शुरू होगी। फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच बैटरी और एंड्रॉयड 7.0 नूगा जैसी कई अहम ख़ूबियां हैं। इसके साथ ही कंपनी फोन खरीदने के 365 दिन के अंदर तक स्क्रीन टूटने पर वन टाइम स्क्रीन ब्रेकेज वारंटी भी दे रही है। इसके अलावा रिलांयस जियो का 20 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा भी मिलेगा।

कल्ट ग्लैडिएटर की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दी गई 4000 एमएएच की बैटरी। कंपनी का दावा है कि भरपूर इस्तेमाल के साथ फोन की बैटरी एक पूरे दिन तक चल जाएगी। कल्ट ग्लैडिएटर डुअल सिम सपोर्ट करता है। और इसमें दो सिम कार्ड व एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने के लिए अलग स्लॉट दिए गए हैं। फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है और इससे किसी कॉल का जवाब देने और तस्वीरें कैद करने जैसे दूसरे काम भी किए जा सकते हैं। फोन में नोटिफिकेशन के लिए एलईडी लाइट है। इसके साथ ही स्मार्ट वेक फ़ीचर भी है जिससे फोन को अनलॉक किए बिना ही ऐप खोल सकते हैं।
 
kult gladiator
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कल्ट ग्लैडिएटर में एक 5.5 इंच (1280 x 720 पिक्सल्स) एचडी ऑनसेल आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। फोन में 1.25 गीगाहर्टज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी 6737 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू है। फोन में मल्टीटास्किंग के लिए 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा है। कैमरा फेस ब्यूटी और फोटो फिल्टर के साथ आता है।

कल्ट ग्लैडिएटर स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 156.9 x 77.2 x 9.3 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी) और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »