4000 एमएएच बैटरी व 13 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह फोन 2,999 रुपये में आपका!

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कार्बन मोबाइल्स की टाइटेनियम सीरीज़ का स्मार्टफोन टाइटेनियम जंबो 21 जनवरी से शुरू हो रही फ्लिपकार्ट की द रिपब्लिक डे सेल में 4,491 रुपये की छूट के साथ मिलेगा। जैसा कि हम आपको पहले बता चुके हैं कि फ्लिपकार्ट की यह सेल 21 जनवरी से शुरू होगी और 23 जनवरी तक चलेगी।

4000 एमएएच बैटरी व 13 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह फोन 2,999 रुपये में आपका!
ख़ास बातें
  • Karbonn Titanium Jumbo पिछले साल अक्टूबर में हुआ था लॉन्च
  • छूट देने के लिए कार्बन मोबाइल्स और एयरटेल के बीच साझेदारी हुई है
  • ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इस ऑफर के बारे में विस्तार से बताया गया है
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कार्बन मोबाइल्स की टाइटेनियम सीरीज़ का स्मार्टफोन टाइटेनियम जंबो 20 जनवरी से शुरू हो रही फ्लिपकार्ट की द रिपब्लिक डे सेल में 4,491 रुपये की छूट के साथ मिलेगा। जैसा कि हम आपको पहले बता चुके हैं कि फ्लिपकार्ट की यह सेल 21 जनवरी से शुरू होगी और 23 जनवरी तक चलेगी। फ्लिपकार्ट ने जानकारी दी है कि 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी व 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे और 4000 एमएएच की बैटरी वाले इस फोन की कीमत यूं तो 7,490 रुपये है लेकिन 'नियम और शर्तों' के साथ आप इसे 2,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीद सकते हैं।

याद रहे कि Karbonn Titanium Jumbo को पिछले साल अक्टूबर में 6,490 रुपये में लॉन्च किया था। फ्लिपकार्ट के दावे पर गौर ना करें तो ग्राहकों को फायदा 3,491 रुपये का है। छूट देने के लिए कार्बन मोबाइल्स और एयरटेल के बीच साझेदारी हुई है।
 

यह है ऑफर

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इस ऑफर के बारे में विस्तार से बताया गया है। पहले आप इस स्मार्टफोन को सेल में खरीदिए। फोन को 4,999 रुपये में बेचा जाएगा। अब कैशबैक पाने के लिए एयरटेल के सिम कार्ड की ज़रूरत होगी। और कुछ नियम व शर्तों को पूरा करना होगा। जानकारी दी गई है कि ग्राहक अगर 18 महीने में कम से कम 3,500 रुपये का रीचार्ज कराते हैं तो उन्हें 18 महीने पूरे होने पर 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके बाद अगले 18 महीनों में फिर 3,500 रुपये का रीचार्ज करवाने पर अतिरिक्त 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह से कुल तीन साल में ग्राहक 2,000 रुपये का कैशबैक पाएंगे। बता दें कि कैशबैक की राशि एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट में आएगी।
 

कार्बन टाइटेनियम जंबो के सारे स्पेसिफिकेशन

कार्बन टाइटेनियम जंबो में 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम है। स्टोरेज 16 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 64 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए कार्बन टाइटेनियम जंबो में एलईडी फ्लैश के साथ 13  मेगापिक्सल रियर कैमरा है, जिससे कम बजट में बेहतर कैमरे वाला फोन तलाश रहे यूजर को यह पसंद आ सकता है। कैमरे में पैनोरा, कॉन्टीन्युअस और फेस डिटेक्शन मोड दिए गए हैं। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट ने सेल के लिए सिटी बैंक के साथ साझेदारी की है। इस बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर आपको 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-अल्ट्रापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart Sale, Karbonn Titanium Jumbo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »