Jolla Phone हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 12GB RAM के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

फिनलैंड की टेक्नोलॉजी कंपनी Jolla ने Jolla Phone नाम का अपना नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है।

Jolla Phone हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 12GB RAM के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Photo Credit: Jolla

Jolla Phone में 6.36 इंच की फुलएचडी एमोलेड डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Jolla Phone में 6.36 इंच की फुलएचडी एमोलेड डिस्प्ले है।
  • Jolla Phone में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Jolla Phone में 5,500 mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

फिनलैंड की टेक्नोलॉजी कंपनी Jolla ने Jolla Phone नाम का अपना नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। Jolla Phone में रिप्लेसेबल बैटरी के साथ रिप्लेसेबल बैक कवर दिया गया है जो कि 2013 में आ मॉडल का अपग्रेड है। यह फोन स्नो व्हाइट, कामोस ब्लैक और द ऑरेंज में आता है। इस स्मार्टफोन में 6.36 इंच की FHD एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसमें गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। यहां हम आपको Jolla Phone  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Jolla Phone Price

Jolla Phone प्री ऑर्डर के लिए €99 (लगभग 10,409 रुपये) डाउन पेमेंट पर उपलब्ध है। प्री-ऑर्डर की कीमत €499 (लगभग 52,465 रुपये) है। वहीं सामान्य कीमत €599 (लगभग 62,980 रुपये) और €699 (लगभग 73,495 रुपये) के बीच रहने की उम्मीद है। प्री-ऑर्डर करने वालों को एक स्पेशल एडिशन बैक कवर मिलेगा। डिलीवरी 2026 की पहली छमाही के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है। यह फोन शुरुआत में यूके, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड और यूरोपीय संघ में उपलब्ध होगा और बाद में अन्य बाजारों में भी विस्तार हो सकता है।

Jolla Phone Features & Specifications

Jolla Phone में 6.36 इंच की फुलएचडी एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका 390 पीपीआई और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है। यह फोन मीडियाटेक 5G प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इस फोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन Sailfish OS 5 पर काम करता है। इस फोन में रिप्लेसेबल बैक कवर और फिजिकल प्राइवेसी स्विच दिया गया है। इस फोन में 5,500 mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा का खुलासा नहीं हुआ है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 158 मिमी, चौड़ाई 74 मिमी, मोटाई 9 मिमी है। यह फोन स्नो व्हाइट, कामोस ब्लैक और द ऑरेंज कलर में आता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »