2GB रैम Android 11 Go edition के साथ आएगा JioPhone Next फोन!

लीक के अनुसार, यह फोन Android 11 Go edition पर काम करेगा। इस फोन में HD रिजॉल्यूशन वाला 720 x 1440 पिक्सल डिस्प्ले मिलेगा। यह फोन स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 2 जीबी रैम मिलेगी।

2GB रैम Android 11 Go edition के साथ आएगा JioPhone Next फोन!
ख़ास बातें
  • JioPhone Next में मिल सकता है HD 720 x 1440 पिक्सल डिस्प्ले
  • स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर से लैस हो सकता है जियोफोन नेक्स्ट
  • दिवाली से पहले लॉन्च होगा फोन
विज्ञापन
JioPhone Next का ऐलान जून महीने में 44th Reliance Industries AGM के दौरान किया गया था। पहले यह फोन भारतीय मार्केट में सितंबर महीने में लॉन्च होने वाला था, लेकिन फिर कंपनी ने घोषणा की कि भारत का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन (Cheapest smartphone in India) भारत में दिवाली फेस्टिवल सीज़न के समय खरीद के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च में हो रही देरी को लेकर कहा था कि इस वक्त फोन कुछ जरूरी टेस्टिंग से होकर गुज़र रहा है। लॉन्च के साथ फोन के सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक की जाएगी। लेकिन लॉन्च से पहले यह फोन कथित रूप से Google Play Console लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है, जहां से फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है।

टिप्सटर अभिषेक यादव ने ट्विटर पर JioPhone Next की कथित Google Play Console लिस्टिंग पोस्ट की है। पोस्ट के मुताबिक, यह फोन Android 11 Go edition पर काम करेगा। इस फोन में HD रिजॉल्यूशन वाला 720 x 1440 पिक्सल डिस्प्ले मिलेगा। यह फोन स्नैपड्रैगन 215 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 2 जीबी रैम मिलेगी।

पुरानी लीक के मुताबिक, JioPhone Next फोन में 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन की बैटरी 2,500 एमएएच की हो सकती है।

इनके अलावा, फोन Read Aloud और Translate Now जैसे फीचर्स से लैस होगा। कंपनी का कहना है कि यह दोनों ही नए फीचर्स वेबपेज, ऐप्स, मैसेज और फोटोज़ पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। फोन में गूगल असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलेगा। Google ने फोन के कैमरे में India-specific स्नैपचैट लेंस को इंटीग्रेड करने के लिए Snap के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा, फोन में Google Play store व Google Play Protect प्रीलोडेड मिलेंगे।

कंपनी ने JioPhone Next की सटीक कीमत की जानकारी नहीं दी है। लेकिन सामने आ चुकी लीक्स की मानें, तो इसकी कीमत 3,499 रुपये होगी।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »