JioBharat 4G फोन के नए सस्‍ते मॉडल होंगे लॉन्‍च, जियो ने मिलाया इन कंपनियों से ‘हाथ’!

JioBharat 4G : कंपनी का मकसद करीब 25 करोड़ 2G यूजर्स को 4G और उससे एडवांस नेटवर्क में शिफ्ट करना है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 नवंबर 2023 16:03 IST
ख़ास बातें
  • नए फीचर फोन लॉन्‍च करने की तैयारी में जियो
  • आईटेल, लावा और नोकिया जैसी कंपनियों संग कर रही काम
  • यूपीआई पेमेंट, वॉट्सऐप और लाइव टीवी की स्‍ट्रीमिंग का होगा सपोर्ट

कंपनी 999 रुपये के 4जी फोन का अपडेटेड वर्जन भी रिलीज करने की तैयारी में है, जो यूपीआई पेमेंट, वॉट्सऐप और लाइव टीवी की स्‍ट्रीमिंग को सपोर्ट करेगा।

Reliance Jio ने बीते दिनों JioBharat फीचर फोन को लॉन्‍च करके तहलका मचाया था। यह 4G इंटरनेट कनेक्टिविटी, UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) सपोर्ट समेत कई ऐप्‍स का एक्‍सेस ऑफर कर रहा है। फ‍िलहाल कंपनी के पोर्टफोलियो में JioBharat V2, JioBharat K1 Karbonn और JioBharat B1 जैसी डिवाइसेज हैं। अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार, JioBharat 4G के नए वर्जन बनाने के लिए कंपनी ने ट्रांस‍ियन होल्डिंग की आईटेल, लावा और नोकिया फीचर फोन के मेकर्स से हाथ मिलाया है। कंपनी का मकसद करीब 25 करोड़ 2G यूजर्स को 4G और उससे एडवांस नेटवर्क में शिफ्ट करना है। 

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट सुनील दत्त ने खुलासा किया है कि जियो, JioBharat 4G फोन्‍स के नए वर्जन बनाने के लिए आईटेल, लावा और नोकिया के साथ काम कर रही है, ताकि लगभग 25 करोड़ यूजर्स को दूसरे नेटवर्क पर लाया जा सके। कंपनी 999 रुपये के 4जी फोन का अपडेटेड वर्जन भी रिलीज करने की तैयारी में है, जो यूपीआई पेमेंट, वॉट्सऐप और लाइव टीवी की स्‍ट्रीमिंग को सपोर्ट करेगा।   

रिपोर्ट में दत्त के हवाले से कहा गया है "हम प्रोडक्‍ट को मार्केट में और कंस्‍यूमर्स के दिल में बनाना चाहते थे, ताकि वे इसके साथ जुड़ सकें। इससे मुमकिन बनाने के लिए आज सभी ब्रैंड चाहे वह आईटेल, लावा या नोकिया हो हमारे साथ संपर्क में हैं। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि मौजूदा 4 मॉडलों के अलावा कंपनी इस साल के अंत में और JioBharat के मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है। 

उन्होंने यह भी कहा कि 5G हैंडसेट का इकोसिस्टम वॉल्‍यूम को बढ़ाने के लिए 10 हजार रुपये के प्राइस पॉइंट से नीचे नहीं आ पाया है। स्‍मार्टफोन ब्रैंड्स के पास अलग-अलग इशू हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए ब्रैंड्स के साथ काम कर रहे हैं कि लोगों को बेहतरीन 5जी एक्‍सपीरियंस कैसे मिले। 
Advertisement

JioBharat सीरीज में फ‍िलहाल तीन मॉडल मार्केट में हैं। इनमें शामिल हैं- JioBharat V2, JioBharat K1 Karbonn और JioBharat B1। इनकी कीमत क्रमश: 999 रुपये, 999 रुपये और 1299 रुपये है। ये 4जी कनेक्टिविटी, यूपीआई सपोर्ट, जियो ऐप्‍स जैसी खूबियों से लैस हैं।  
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.