Jio Phone की ऑनलाइन व ऑफलाइन प्री-ऑर्डर बुकिंग 24 अगस्त से

Jio Phone लॉन्च तो हो गया है लेकिन अभी इसे यूज़र के हाथों तक पहुंचने में कुछ समय लगेगा। क्योंकि Jio Phone की बीटा टेस्टिंग 15 अगस्त से शुरू होगी, लेकिन चुनिंदा यूज़र के लिए ही। और अगर आप बीटा टेस्टर नहीं बन पाते हैं तो आपको 24 अगस्त यानी Pre-Booking शुरुआत का इंतज़ार करना होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अगस्त 2017 13:06 IST
Jio Phone लॉन्च तो हो गया है लेकिन अभी इसे यूज़र के हाथों तक पहुंचने में कुछ समय लगेगा। क्योंकि Jio Phone की बीटा टेस्टिंग 15 अगस्त से शुरू होगी, लेकिन चुनिंदा यूज़र के लिए ही। और अगर आप बीटा टेस्टर नहीं बन पाते हैं तो आपको 24 अगस्त यानी Pre-Booking शुरुआत का इंतज़ार करना होगा। आपके पास जियो फोन की बुकिंग करने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों विकल्प मिलेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की 40वीं सालाना जनरल मीटिंग में बहु-प्रतीक्षित Jio Phone लॉन्च कर दिया। Jio Phone 15 अगस्त से चुनिंदा ग्राहकों के लिए बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध होगा।

जियो फोन के लिए 24 अगस्त से प्री-बुकिंग शुरू होगी और फोन सितंबर से पहले आओ पहले पाओ के आधार मिलेगा।
Advertisement


( Jio Phone 'इंडिया का स्मार्टफोन' लॉन्च, 'मुफ्त' मिलने वाले फोन के सभी ऑफर जानें )

जानें किफ़ायती जियो फोन को पाने का तरीका:
जियो फोन खरीदने के इच्छुक ग्राहक  24 अगस्त से माय जियो ऐप या जियो रिटेलर के जरिए फोन को प्री-बुक कर सकते हैं।
Advertisement

( Jio Phone के लिए 'बेहद किफ़ायती' प्लान का हुआ ऐलान, जानें  )

मुकेश अंबनाी ने जियो फोन के लिए 'इफेक्टिव ज़ीरो प्राइस' की घोषणा की है। जिसका मतलब है कि जियो फोन के लिए 1,500 रुपये की सिक्योरिटी जमा करानी होगी जो 3 साल बाद वापस मिल जाएंगे।
Advertisement

40वीं एजीएम में अंबानी ने जोर देकर कहा कि जियो फोन ग्राहकों के लिए एक तरह से मुफ्त होगा, क्योंकि सिक्योरिटी के तौर पर लिए जाने वाले 1,500 रुपये 36 महीने बाद वापस मिल जाएंगे। अंबानी ने कहा, ''डेटा के किसी तरह के गलत इस्तेमाल से बचने के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट को लिया जाना जरूरी है।''
Advertisement
 

जल्द ही जियो फोन के बारे में और ज़्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है। अंबानी ने पुष्टि कर दी कि भारत में ग्राहकों के लिए हर सप्लाह पचास लाख जियो फोन यूनिट को उपलब्ध कराया जाएगा।

जियो फोन की बात करें तो, एंट्री लेवल फोन अनलिमिटेड वॉयस, डेटा और टेक्स्टट मैसेज के साथ आएगा। जियो फोन यूज़र के लिए 153 रुपये में प्रतिमाह जियो धन धना धन पैक का ऑफर होगा, जिससे फोन में वॉयस, टेक्स्ट, अनलिमिटेड डेटा और जियो ऐप के लिए मुफ्त एक्सेस मिलेगा। 40वीं एजीएम में, अंबानी ने 'जियो फोन टीवी-केबल' एक्सेसरी का भी ऐलान किया, जिसके जरिए यूज़र फोन को किसी भी तरह के टीवी से कनेक्ट कर पाएंगे। टीवी को फोन से कनेक्ट करने के लिए यूज़र को बड़े स्क्रीन के लिए 309 रुपये के साथ रीचार्ज करना होगा।

(Jio Phone मिलेगा मुफ्त, जानें पांच बड़ी बातें )

जियो फोन के फ़ीचर की बात करें तो, फोन 22 भारतीय भाषाओ को सपोर्ट करता है और इसे वॉयस कमांड के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। जियो के कीनोट प्रेज़ेंटेशन के दौरान जियो फोन पर वॉयस कमांड फ़ीचर का एक डेमो दिया। इसके अलावा, जियो फोन में एक पैनिक बटन भी होगा जिसे 5 नंबर को देर तक दबाए रखने पर इनेबल किया जा सकेगा। जियो के अनुसार, फोन में एडवांस्ड फ़ीचर जैसे एनएफसी सपोर्ट भी एक ओटीएस सॉफ्टवेयर अपग्रेड के जरिए जारी किया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.