Jio Phone बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध

जियोफोन के शुरुआती बैच को मंगलवार यानी 15 अगस्त को उपलब्ध करा दिया गया है। अफसोस कि यह इस 4जी फीचर फोन का बीटा ट्रायल है। यानी आम ग्राहक के लिए यह फोन उपलब्ध नहीं है। गौरतलब है कि इस हैंडसेट को रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक में पेश किया गया था।

Jio Phone बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध
ख़ास बातें
  • जियोफोन के शुरुआती बैच को मंगलवार यानी 15 अगस्त को उपलब्ध करा दिया गया
  • अफसोस कि यह इस 4जी फीचर फोन का बीटा ट्रायल है
  • ॉआम ग्राहक के लिए यह फोन उपलब्ध नहीं है
विज्ञापन
जियोफोन के शुरुआती बैच को मंगलवार यानी 15 अगस्त को उपलब्ध करा दिया गया है। अफसोस कि यह इस 4जी फीचर फोन का बीटा ट्रायल है। यानी आम ग्राहक के लिए यह फोन उपलब्ध नहीं है। गौरतलब है कि इस हैंडसेट को रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक में पेश किया गया था। बता दें कि रिलायंस जियो की ओर से अभी चुनिंदा यूज़र को जियो फोन दिया गया है। सितंबर में आम ग्राहकों के लिए पेश किए जाने से पहले जियो के कमर्चारियों को इसकी बीटा टेस्टिंग करनी है। जियो फोन के बीटा ट्रायल का मकसद आम ग्राहकों को फोन बेचने से पहले इसकी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर कमियों की पहचान करना और उन्हें दूर करना है।

JioPhone में कई ऐसे फीचर हैं जो फीचर फोन के लिए आम नहीं हैं। इनमें से एक अहम फीचर 4जी वीओएलटीई सपोर्ट है। इसके अलावा फोन में मल्टीमीडिया ऐप के लिए सपोर्ट होगा। बीटा ट्रायल के दौरान कंपनी इन फीचर की टेस्टिंग करेगी। कंपनी ने जियो फोन के लिए रिलायंस जियो 4जी नेटवर्क वाली रणनीति अपनाई है। JioPhone संभवतः अभी सिर्फ कंपनी के कर्मचारी इस्तेमाल कर पा रहे हैं।

JioPhone की आधिकारिक बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी। लेकिन दिल्ली-एनसीआर के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर ने इस हैंडसेट का प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। इसका मतलब है कि आप देश के लाखों लोग से पहले जियोफोन को बुक करने का मौका पा सकते हैं। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपके आसपास में इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग लेने वाला रिटेल स्टोर हो।


जियो फोन की बुकिंग आधार नंबर के साथ
JioPhone की बुकिंग के लिए आपको अधिकृत जियो रिटेलर को अपने आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी देनी होगी। इस कागज की ज़रूरत आपको रिलायंस जियो आउटलेट में भी पड़ेगी। फिलहाल, एक शख्स देशभर में एक आधार नंबर पर एक यूनिट की बुकिंग कर सकता है। इसलिए आप अपने दिमाग से यह भ्रम निकाल दें कि आप अलग-अलग दुकान में जाकर कई हैंडसेट बुक कर सकते हैं। आधार नंबर की कॉपी देने के बाद कई जानकारियां सॉफ्टवेयर में अपलोड होंगी। इसके बाद आपको एक टोकन नंबर मिलेगा। यह टोकन नंबर फोन लेते वक्त काम आएगा।

Jio Phone की कीमत
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 21 जुलाई को ऐलान किया था कि जियो फोन एक तरह से मुफ्त होगा। लेकिन शुरुआत में सिक्योरिटी राशि के तौर पर 1,500 रुपये लिए जाएंगे। हालांकि, ऑफलाइन मार्केट में जियोफोन की बुकिंग करने पर आपको आधार नंबर देने के अलावा कोई राशि नहीं दी पड़ेगी। 1,500 रुपये का भुगतान हैंडसेट मिलने के बाद करना होगा। जियो के मुताबिक, 36 महीने इस्तेमाल करने के बाद ग्राहक इस राशि को वापस पा सकते हैं।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio Phone, JioPhone, Reliance Jio, Jio Phone Beta Testing
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
  2. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
  3. WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
  4. iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
  5. सिंगल चार्ज में 52 घंटे चलने वाले CMF Buds Neo ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  7. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  8. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  10. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »