Jio Phone की बुकिंग शुरूः ये बातें जान लेना है जरूरी

JioPhone की आधिकारिक बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी। लेकिन दिल्ली-एनसीआर के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर ने इस हैंडसेट का प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। इसका मतलब है कि आप देश के लाखों लोग से पहले जियोफोन को बुक करने का मौका पा सकते हैं।

Jio Phone की बुकिंग शुरूः ये बातें जान लेना है जरूरी
ख़ास बातें
  • दिल्ली-एनसीआर के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर ने शुरू की बुकिंग
  • JioPhone की आधिकारिक बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी
  • अधिकृत जियो रिटेलर को अपने आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी देनी होगी
विज्ञापन
JioPhone की आधिकारिक बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी। लेकिन दिल्ली-एनसीआर के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर ने इस हैंडसेट का प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। इसका मतलब है कि आप देश के लाखों लोग से पहले जियोफोन को बुक करने का मौका पा सकते हैं। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपके आसपास में इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग लेने वाला रिटेल स्टोर हो। गैजेट्स 360 ने एक ऐसे ही रिटेलर से ऑफलाइन बुकिंग प्रक्रिया के बारे में बात की। फोन खरीदने के लिए किन कागज़ात की ज़रूरत पड़ेगी? हैंडसेट की डिलिवरी कब तक होगी? आइए इन सवालों के जवाब आपको विस्तार से बताते हैं।

जियो फोन की बुकिंग आधार नंबर के साथ
JioPhone की बुकिंग के लिए आपको अधिकृत जियो रिटेलर को अपने आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी देनी होगी। इस कागज की ज़रूरत आपको रिलायंस जियो आउटलेट में भी पड़ेगी। फिलहाल, एक शख्स देशभर में एक आधार नंबर पर एक यूनिट की बुकिंग कर सकता है। इसलिए आप अपने दिमाग से यह भ्रम निकाल दें कि आप अलग-अलग दुकान में जाकर कई हैंडसेट बुक कर सकते हैं। आधार नंबर की कॉपी देने के बाद कई जानकारियां सॉफ्टवेयर में अपलोड होंगी। इसके बाद आपको एक टोकन नंबर मिलेगा। यह टोकन नंबर फोन लेते वक्त काम आएगा।

Jio Phone की कीमत
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 21 जुलाई को ऐलान किया था कि जियो फोन एक तरह से मुफ्त होगा। लेकिन शुरुआत में सिक्योरिटी राशि के तौर पर 1,500 रुपये लिए जाएंगे। हालांकि, ऑफलाइन मार्केट में जियोफोन की बुकिंग करने पर आपको आधार नंबर देने के अलावा कोई राशि नहीं दी पड़ेगी। 1,500 रुपये का भुगतान हैंडसेट मिलने के बाद करना होगा। जियो के मुताबिक, 36 महीने इस्तेमाल करने के बाद ग्राहक इस राशि को वापस पा सकते हैं।

जियो फोन की डिलिवरी तारीख
जियोफोन की अभी बुकिंग करने वाले इच्छुक ग्राहक को हैंडसेट 1 से 4 सितंबर के बीच मिलेगा। आने वाले हफ्तों में बुकिंग की संख्या बढ़ने के बाद डिलिवरी में और देरी होने की संभावना है। ऐसे में हमारा सुझाव होगा कि जितनी जल्दी हो सके, आप फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग कर लें। रिलायंस जियो की सालाना वार्षिक बैठक में मुकेश अंबानी ने बताया था कि जियो फोन की डिलिवरी सितंबर महीने में होगी। हालांकि, कोई तारीख नहीं बताई गई थी। कंपनी की योजना हर हफ्ते 50 लाख ग्राहकों को यह हैंडसेट देने की है।

अभी तक यह साफ नहीं है कि बुकिंग की व्यवस्था सभी ऑफलाइन रिटेलर के लिए है या इसे फेज़ के आधार पर शुरू किया जा रहा है। हमने इस संबंध में जियोफोन की टीम से संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही आपको भी अपडेट करेंगे। वैसे, हैंडसेट की ऑनलाइन बुकिंग 24 अगस्त से माय जियो ऐप के ज़रिए भी शुरू होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone, JioPhone, Jio, Reliance Jio, Jio Phone Booking, Jio Phone Pre
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »