Jio Phone की डिलिवरी शुरू होने की ख़बर, 15 दिन में 60 लाख फोन देने की योजना

रिलायंस जियो के जियो फोन की डिलिवरी रविवार से ही शुरू होने की खबर है। पहले 15 दिनों में 60 लाख JioPhone की डिलिवरी का लक्ष्य है। ये जानकारी न्यूज़ एजेंसी भाषा ने रिलांयस जियो इंफोकॉम लिमिटेड के चैनल पार्टनर के सूत्रों के हवाले से दी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 सितंबर 2017 10:59 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो के जियो फोन की डिलिवरी रविवार से ही शुरू होने की खबर
  • पहले 15 दिनों में 60 लाख JioPhone की डिलिवरी का लक्ष्य है
  • डिलिवरी पहले ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में की जाएगी
रिलायंस जियो के जियो फोन की डिलिवरी रविवार से ही शुरू होने की खबर है। पहले 15 दिनों में 60 लाख JioPhone की डिलिवरी का लक्ष्य है। ये जानकारी न्यूज़ एजेंसी भाषा ने रिलांयस जियो इंफोकॉम लिमिटेड के चैनल पार्टनर के सूत्रों के हवाले से दी है।

दावा किया गया है कि प्रभावी तौर पर मुफ्त में मिलने वाले जियोफोन की डिलिवरी पहले ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में की जाएगी। इसके बाद ही शहरी इलाकों के ग्राहकों तक फोन पहुंचाया जाएगा। यह जानकारी भी भाषा ने दी है।
Advertisement

चैनल पार्टनर ने कहा है, "मुकेश अंबानी ने कहा था कि Jio Phone ग्रामीण और शहरी भारत की डिजिटल दूरी को कम करने का काम करेगा। इस वजह से जियो फोन की डिलिवरी पहले ग्रामीण और छोटे शहरों में की जा रही है।"


भाषा ने इस संबंध में रिलायंस जियो से भी स्पष्टिकरण मांगा था। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बता दें कि रिलायंस जियो ने जियो फोन की प्री-बुकिंग 24 अगस्त से शुरू की थी। इस वक्त ग्राहकों को 500 रुपये देने पड़े थे। बाकी के 1,000 रुपये हैंडसेट की डिलिवरी के वक्त देने होंगे। अगर ग्राहक तीन साल बाद हैंडसेट को वापस कर देते हैं तो उन्हें 1,500 रुपये वापस दे दिया जाएगा।

(पढ़ें: Jio Phone फर्स्ट लुक)
Advertisement

सूत्रों ने कहा, "पहले 60 लाख फीचर फोन की डिलिवरी 10-15 दिन में कर दी जाएगी।" जियो फोन की बुकिंग फिर कब से शुरू होगी? इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
Advertisement

Reliance Jio के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो फोन को लॉन्च करते वक्त कहा था कि इस फोन के साथ वॉयस कॉलिंग हमेशा के लिए मुफ्त होगी। ग्राहक 153 रुपये के पैक से रीचार्ज करके हर महीने अनलिमिटेड डेटा की भी सुविधा पा सकेंगे।

Reliance Jio का लक्ष्य पहले साल में 10 करोड़ से ज़्यादा जियो फोन बेचने का है। उसके बाद वाले साल में 10 करोड़ और। 20 करोड़ यूनिट के ज़रिए कंपनी उन ग्राहकों को भी अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ पाएगी जो पिछले साल लॉन्च किए जाने के बाद रिलायंस जियो टेलीकॉम नेटवर्क से नहीं जुड़े थे। 21 जुलाई को आम सालाना बैठक में अंबानी ने घोषणा की थी कि कंपनी के नेटवर्क से अभी 12.5 करोड़ लोग जुड़े हुए हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी तिमाही में भारत में उपलब्ध कराए गए सभी फोन में से आधे एलटीई फीचर से लैस हैं। और आने वाली दिनों में इस आंकड़े के 90 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। 4जी वीओएलटीई फीचर फोन जियो फोन के आ जाने के बाद मार्केट में 4जी फोन की संख्या और तेजी से बढ़ेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  2. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  4. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  5. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  6. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  9. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  10. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.