Jio Phone की 60 लाख से ज़्यादा बुकिंग, इस दिन से शुरू होगी डिलिवरी

सिर्फ एक दिन में Reliance Jio के जियो फोन की 60 लाख से ज़्यादा लोगों ने प्री-ऑर्डर बुकिंग की। यह जानकारी कंपनी के एक सूत्र ने गैजेट्स 360 को दी।

Jio Phone की 60 लाख से ज़्यादा बुकिंग, इस दिन से शुरू होगी डिलिवरी
ख़ास बातें
  • Reliance Jio के जियो फोन की 60 लाख से ज़्यादा प्री-ऑर्डर बुकिंग
  • इस स्मार्टफोन की बुकिंग 24 अगस्त को शुरू हुई थी
  • Jio Phone की डिलिवरी का आगाज़ नवरात्रि में होगा
विज्ञापन
सिर्फ एक दिन में Reliance Jio के जियो फोन की 60 लाख से ज़्यादा लोगों ने प्री-ऑर्डर बुकिंग की। यह जानकारी कंपनी के एक सूत्र ने गैजेट्स 360 को दी। दरअसल, इस स्मार्टफोन की बुकिंग 24 अगस्त को शुरू हुई थी और 26 अगस्त के सुबह तक चली। इसके बाद कंपनी ने Jio Phone के प्री-ऑर्डर लेने बंद कर दिए। 60 लाख से ज़्यादा की प्री-ऑर्डर बुकिंग रिलायंस जियो की उम्मीदों से ज़्यादा है। मज़ेदार बात यह है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने हैंडसेट को पेश करते वक्त दावा किया था कि कंपनी की कोशिश हर हफ्ते 50 लाख हैंडसेट डिलीवर करने की होगी।

इससे पहले रिलायंस जियो ने अपने पहले फीचर फोन की बुकिंग पर रोक लगाते हुए कहा था कि कई लाख लोगों ने हैंडसेट की बुकिंग की है। लेकिन बुकिंग की वास्तविक आंकड़े का खुलासा नहीं किया था। 6 मिलियन बुकिंग के अलावा 1 करोड़ लोगों ने कंपनी की वेबसाइट पर 'कीप मी पोस्टेड' के जरिए खुद को रजिस्टर करवाया है।

Reliance Jio का लक्ष्य पहले साल में 10 करोड़ से ज़्यादा जियो फोन बेचने का है। उसके बाद वाले साल में 10 करोड़ और। 20 करोड़ यूनिट के ज़रिए कंपनी उन ग्राहकों को भी अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ पाएगी जो पिछले साल लॉन्च किए जाने के बाद रिलायंस जियो टेलीकॉम नेटवर्क से नहीं जुड़े थे। 21 जुलाई को आम सालाना बैठक में अंबानी ने घोषणा की थी कि कंपनी के नेटवर्क से अभी 12.5 करोड़ लोग जुड़े हुए हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी तिमाही में भारत में उपलब्ध कराए गए सभी फोन में से आधे एलटीई फीचर से लैस हैं। और आने वाली दिनों में इस आंकड़े के 90 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। 4जी वीओएलटीई फीचर फोन जियो फोन के आ जाने के बाद मार्केट में 4जी फोन की संख्या और तेजी से बढ़ेगी।


Jio Phone की डिलिवरी तारीख

Jio Phone की डिलिवरी का आगाज़ नवरात्रि में होगा जो इस साल 21 सितंबर से है। यह जानकारी सूत्रों ने हमें दी। उम्मीद है कि यह जानकारी आ जाने के बाद जियो फोन की डिलिवरी को लेकर मौज़ूद असमंजस की स्थिति खत्म हो जाएगी। बता दें कि कंपनी ने हैंडसेट की डिलिवरी को लेकर किसी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है। सिर्फ यही बताया गया था कि शिपिंग सितंबर महीने में शुरू होगी।

जियो फोन की बुकिंग प्रक्रिया में शुरुआत में दिक्कतें आई थीं। उम्मीद से ज़्यादा मांग के कारण जियो की वेबसाइट और माय जियो ठप पड़ गए थे। शुरुआती घंटों में ग्राहक हैंडसेट की बुकिंग नहीं कर पाए थे। हालांकि, कुछ घंटों के बाद स्थिति बेहतर हो गई और बुकिंग अगले दिन तक चली। इसके बाद हैंडसेट की बुकिंग को 26 अगस्त को रद्द करने का ऐलान किया गया। बता दें कि इस हैंडसेट की बुकिंग ऐप, वेबसाइट और अधिकृत ऑफलाइन स्टोर के ज़रिए संभव है। अब कंपनी ने इच्छुक ग्राहकों को रजिस्टर करने को कहा है, ताकि वे अगली सेल के लिए वेबसाइट से नोटिफिकेशन पा सकें।

अभी आप मायजियो ऐप और आईवीआर नंबर के ज़रिए जियो फोन की डिलिवरी स्टेटस नहीं जांच सकते। हालांकि, सूत्रों ने जानकारी दी थी कि आगाज़ 21 सितंबर से होगा। यह भी तय है कि डिलिवरी फेज में किया जाए।
 

Jio Phone के स्पेसिफिकेशन

एक सिम वाले जियोफोन में 2.4 इंच का क्यूडब्ल्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। माली-400 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। साथ में मौज़ूद है 512 एमबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

(जानें: Jio Phone के सभी फीचर और स्पेसिफिकेशन)

पिछले हिस्से पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर वीजीए कैमरा है। JioPhone की बैटरी 2000 एमएएच की है। इसके बारे में 12 घंटे तक के टॉक टाइम और 15 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट शामिल हैं।
 

Jio Phone के फीचर

जियोफोन में वॉयस सर्मथित जियो असिस्टेंट मौज़ूद है। इसकी मदद से आप ऐप खोल पाएंगे। गूगल पर सर्च कर सकेंगे। और बोलकर एसएमएस भी कंपोज कर पाएंगे। यह अंग्रेजी और हिंदी में काम करेगा। JioPhone का इस्तेमाल आप मीडिया प्रोजेक्शन के लिए कर सकते हैं। आप जियोमीडियाकेबल की मदद से फोन को टीवी से कनेक्ट कर पाएंगे। इसमें 22 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

फिलहाल, जियो फोन सिर्फ ब्लैक रंग में उपलब्ध है। आपको रिटेल बॉक्स में फोन के अलावा हैंडसेट, बैटरी, चार्ज एडप्टर, क्विक सर्विस गाइड, वारंटी कार्ड और सिम कार्ड मिलेगा। जियो ब्रांड के पहले फोन में जियोसिनेमा, जियोम्यूजिक और जियोटीवी जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। इसके अलावा लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप और सोशल नेटवर्किंग ऐप को भी जगह मिलेगी।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • कमियां
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9820ए
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसKAI OS
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »