Jio Phone 5G भारत में होगा 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Jio Phone 5G में 6.5 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अगस्त 2023 17:39 IST
ख़ास बातें
  • Jio Phone 5G में 6.5 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Jio Phone 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Jio Phone 5G स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा।

Jio Phone 5G में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा होगा।

Photo Credit: Jio

Jio Phone 5G अब जल्द ही बाजार में दस्तक देने वाला है। लंबे समय से इंतजार किए जा रहे फोन को Reliance की 46वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में 28 अगस्त को पेश किया जा सकता है। यहां हम आपको Jio Phone 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Jio Phone 5G की अनुमानित कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो Jio Phone 5G की शुरुआती कीमत 8,000 से 10,000 रुपये हो सकती है। उपलब्धता की बात करें तो यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए इस साल की आखिरी तिमाही में उपलब्ध हो सकता है।


Jio Phone 5G के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Jio Phone 5G में 6.5 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज होगा। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच वाली डिस्प्ले होगी, जिसे ग्लास प्रोटेक्शन मिलेगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB/6GB RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है।  सॉफ्टवेयर की बात करें तो जियो फोन 5जी में Pragati OS मिल सकता है जिसे Google द्वारा तैयार किया गया है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Jio Phone 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा मैक्रो कैमरा मिलेगा। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो आगामी फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। अन्य फीचर्स की बात करें तो यह फोन 5जी कनेक्टिविटी, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और ड्यूल सिम से लैस होगा।  जियो का नया फोन ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट से लैस होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.