Jio Payments Bank दिसंबर में होगा लॉन्च: रिपोर्ट

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की योजना इस साल के खत्म होने से पहले जियो पेमेंट्स बैंक शुरू करने की है। लाइवमिंट की रिपोर्ट के अनुसार, जियो पेमेंट्स बैंक रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की साझेदारी में बनेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2017 17:51 IST
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की योजना इस साल के खत्म होने से पहले जियो पेमेंट्स बैंक शुरू करने की है। लाइवमिंट की रिपोर्ट के अनुसार, जियो पेमेंट्स बैंक रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की साझेदारी में बनेगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी जियो फोन की डिलिवरी शुरू होने के साथ जियो पेमेंट्स बैंक भी लॉन्च करना चाहते थे। जियो फोन जुलाई में लॉन्च किया गया था। लेकिन आरबीआई ने जियो पेमेंट्स से उसकी क्षमता के बारे में पूछा और यह भी साबित करने को कहा कि लॉन्च से पहले सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया कि कि शायद इसी वजह से देरी हो रही है।
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, जियो पेमेंट्स बैंक के साथ रिलायंस जियो और एसबीआई दोनों का लक्ष्य बड़े ग्राहक वर्ग पर है। रिलायंस जियो का नेटवर्क दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच गया है। इसके अलावा जियो फोन को भी गांवो और कस्बों में रह रहे लोगों की ज़िंदगी बेहतर बनाने के इरादे से प्रचारित किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो अभी दूर-दराज के इलाकों में हैंडसेट की डिलिवरी कर रही है और इसके बाद शहरी बाज़ारों पर ध्यान दिया जाएगा। इस सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि पेमेंट्स बैंक रिलायंस जियो का मुख्य लक्ष्य नहीं हैं।

बता दें कि भारत में पेमेंट्स बैंक की शुरुआत करने वाली पहली कंपनी एयरटेल थी। पेमेंट्स बैंक देश में अधिकतम जनसंख्या तक बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं पहुंचाने के लिए भारत सरकार का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। 2014 में शुरू हुए पेमेंट बैंक के जरिए, ग्राहकों को बिना किसी फिज़िकल बैंक जाए अपने स्मार्टफोन से ही ट्रांज़ेक्शन करने की सुविधा मिलती है।
Advertisement

आधार आईडी कार्ड रखने वाला कोई भी व्यक्ति पेमेंट्स बैंक में अकाउंट खुलवा सकता है। यूआईडीआई की वेबसाइट के मुताबिक, 1.18 बिलियन से  ज़्यादा लोग अब तक आधार कार्ड बनवा चुके हैं। एसबीआई के देशभर में 400 मिलियन से ज़्यादा ग्राहक हैं जबकि रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर की संख्या 120 मिलियन से ज़्यादा हो चुकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aadhaar, India, Jio Payments Bank, Payments Bank, RBI, Reliance Jio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.