• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 8GB रैम, 32GB स्टोरेज, USB C चार्जिंग के साथ Itel Power 450 फोन Rs 1449 में लॉन्च, जानें सबकुछ

8GB रैम, 32GB स्टोरेज, USB-C चार्जिंग के साथ Itel Power 450 फोन Rs 1449 में लॉन्च, जानें सबकुछ

फोन में MediaTek MTK6261D चिपसेट है जिसके साथ में 8GB रैम, और 32GB स्टोरेज दी गई है। 

8GB रैम, 32GB स्टोरेज, USB-C चार्जिंग के साथ Itel Power 450 फोन Rs 1449 में लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: X/Mukul Sharma

फोन में MediaTek MTK6261D चिपसेट है जिसके साथ में 8GB रैम, और 32GB स्टोरेज दी गई है। 

ख़ास बातें
  • यह 2,500mAh बैटरी के साथ आता है।
  • इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है।
  • Itel Power 450 में चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
विज्ञापन
Itel ने भारत में नया फीचर फोन Itel Power 450 लॉन्च किया है जो 2.4 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें चार्जिंग के लिए USB टाइप C पोर्ट मिलता है। इसमें कंपनी ने 2,500mAh कैपिसिटी की बैटरी दी है जिसके लिए कहा गया है कि यह 20 घंटे का टॉकटाइम बैकअप दे सकती है। इसके अलावा स्टैंडबाय मोड में यह 15 दिन का बैकअप दे सकती है। फोन में 2G कनेक्टिविटी है। फीचर फोन होने के चलते इसकी कीमत काफी किफायती रखी गई है। देखें सभी डिटेल्स। 
 

Itel Power 450 Price in India

Itel Power 450 की कीमत 1500 रुपये से भी कम रखी गई है। कंपनी ने इसे 1449 रुपये में पेश किया है। फोन में मल्टीपल कलर ऑप्शन हैं जिसमें डीप ब्लू, डार्क ग्रे, और लाइट ग्रीन में से चुना जा सकता है। फोन को प्रमुख मोबाइल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। 
 

Itel Power 450 Specifications

Itel Power 450 से पहले कंपनी ने Itel Power 440 को लॉन्च किया था। नया फोन भी उसी के डिजाइन से मिलता है। स्पेक्स की बात करें तो डिवाइस में 2.4 इंच का QVGA रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलता है। फोन में नेविगेशन के लिए डी-पैड पर बटन मिल जाते हैं। सेंटर बटन से फ्लैश लाइट इस्तेमाल की जा सकती है। रियर पैनल की बात करें तो इसमें स्क्वायर मॉड्यूल में एक कैमरा दिया गया है। साथ में स्पीकर ग्रिल मौजूद है। फोन में MediaTek MTK6261D चिपसेट है जिसके साथ में 8GB रैम, और 32GB स्टोरेज दी गई है। 

Itel Power 450 में चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। यह 2,500mAh बैटरी के साथ आता है जिसके लिए कंपनी की ओर से 20 घंटे तक टॉकटाइम बैकअप की बात कही गई है। साथ ही स्टैंडबाय में फोन 15 दिन तक बैकअप दे सकता है। फोन की मोटाई 13.4mm है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है। साथ ही FM रेडियो जैसे ऐप्स का सपोर्ट भी है। खास फीचर्स में यह किंग वॉयस स्पीच को सपोर्ट करता है। जिसके लिए हिंदी और इंग्लिश भाषाओं का सपोर्ट है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »