आईटेल इस साल पेश कर सकती है 30 नये हैंडसेट

आईटेल इस साल पेश कर सकती है 30 नये हैंडसेट
विज्ञापन
भारत के तेजी से बढते मोबाइल फोन बाजार में बड़ी हिस्सेदारी का उद्देश्य लेकर उतरी चीन के ट्रांसियन होल्डिंग्स समूह का सब-ब्रांड आईटेल मोबाइल की इस साल लगभग तीस नये हैंडसेट उतारने की योजना है और साल के अंत तक भारतीय बाजार में हर माह दस लाख से अधिक हैंडसेट बेचने का लक्ष्य है।

हाल में ही भारत में अपना परिचालन शुरू करने वाली इस कंपनी ने दिसंबर तक स्थानीय बाजार में लगभग तीस नये हैंडसेट पेश करने की योजना बनायी है जिनमें स्मार्टफोन व फीचर फोन शामिल होंगे। कंपनी अपने उभोक्ताओं को 3जी और 4जी प्रौद्योगिकी वाले स्मार्टफोन उपलब्ध कराएगी।

आईटेल मोबाइल के सीईओ सुधीर कुमार ने कहा कि कंपनी ने पिछले महीने भारतीय बाजार में कदम रखा है और फीचर व स्मार्टफोन वर्ग के पांच तरह के हैंडसेट पेश किए है। इनकी कीमत 700 रुपए से लेकर 7,000 रुपए तक है। कंपनी ने फिलहाल पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार व झरखंड सहित उत्तर भारत के 11 राज्यों में अपने हैंडसेट पेश किए हैं और जुलाई तक उसकी दक्षिण भारतीय बाजारों में कदम रखने की योजना है।

मूल उपकरण एवं प्रौद्योगिकी कंपनी ट्रांजियन होल्डिंग इस समय 30 से अधिक देशों में काम कर रही है। कंपनी ने भारत में पहला कारखाना नोएडा में स्थापित किया है। कंपनी डिजाइन से लेकर विनिर्माण तक सारा काम खुद करती है। नोएडा कारखाने की क्षमता 3-5 लाख हैंडसेट की है।

एक सवाल के जवाब में कुमार ने बताया कि आईटेल ने देश में 2000 डीलरों से गठजोड़ किया है। उसने 200 वितरक बनाए हैं और इस संख्या को साल के आखिर तक बढाकर 300 करने की है। कंपनी हर जिले में कम से कम एक वितरक व एक विशेष सर्विस सेंटर का लक्ष्य लेकर चल रही है।

कुमार ने कहा कि आईटेल भारत को बड़े और संभावनाशील बाजार के रूप में देखती है। उन्होंने कहा, ‘हमें विश्वास है कि अक्तूबर तक हमारी बिक्री दस लाख मासिक हो जाएगी।’ कंपनी के फोन फिलहाल केवल खुदरा स्टोरों पर ही उपलब्ध होंगे यानी वह इन्हें ऑनलाइन नहीं बेच रही है। हालांकि, कंपनी का एक नया ब्रांड इन्फीनिक्स दीवाली तक आएगा जिसमें स्मार्टफोन के साथ साथ टेबलेट भी उपलब्ध होंगे और इस ब्रांड के उत्पाद केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होंगे।

भारतीय मोबाइल बाजार में पहले ही भारी प्रतिस्पर्धा का जिक्र करते हुये सुधीर कुमार ने कहा कि आईटेल यहां बेहतर फीचर वाले किफायती हैंडसेट पेश करने में विश्वास करती है। कंपनी इस उद्योग के तय मानकों को और ऊंचा करेगी जैसे कि कंपनी के फीचर फोन में ही फ्रंट कैमरा, वायरलैस एफएम व विशेष म्यूजिक जैसे फीचर हैं। इसी तरह कंपनी 100 दिन की रिप्लेसमेंट वारंटी देगी और उसे उम्मीद है कि इन फीचर से उसे बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में मदद मिलेगी।

कंपनी की साल दिसंबर तक 28 नये मोबाइल पेश करने की योजना है जिनमें से 14 स्मार्टफोन व 14 फीचर फोन होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , itel, itel mobile, itel smartphone, itel china
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »