आईटेल ने फीचर फोन के लिए दोभाषिया ऐप लॉन्च किया

आईटेल ने फीचर फोन के लिए दोभाषिया ऐप लॉन्च किया
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता आईटेल इंडिया ने सोमवार को अपने स्मार्ट कीपैड फीचर फोन्स आईटी5231 और आईटी 5320 के लिए अभिनव निजी दुभाषिया ऐप को लॉन्च किया। इस ऐप का नाम 'किंग वॉयस' रखा गया है और इसे शार्टकट कीपैड कमांड से सक्रिय किया जा सकता है। प्रयोक्ता इस स्मार्ट कीपैड डिवाइस की मदद से आनेवाले फोन कॉलर का नाम या संदेश सुन सकते हैं।

कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया, "'किंग वॉयस' का प्रमुख फीचर यह है कि यह आनेवाले फोन कॉल्स का नाम या नंबर पढ़ कर सुनाएगा तथा संदेशों को भी पढ़कर सुनाएगा। साथ ही यह फोन के एड्रेस बुक को भी पढ़कर सुनाएगा।"

आईटेल के स्मार्ट कीपैड फीचर फोन की कीमत 2,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये के बीच है।

कंपनी ने इस ऐप की समूची रेंज को जल्द ही लाने की घोषणा की है। चीन की कंपनी आईटेल ने भारत में अपने तीन नए स्मार्टफोन और तीन नए फीचर फोन लॉन्च करने की घोषणा की है। फीचर फोन को कंपनी ने स्मार्टसेल्फी, स्मार्टपॉवर और शाइन नाम दिया है जबकि स्मार्टफोन को सेल्फी प्रो, पॉवरप्रो और विश सीरीज बाजार में पेश की है। फीचर फोन की कीमत 2000 रुपये से कम होगी जबकि स्मार्टफोन को कंपनी ने 10,000 रुपये से कम कैटेगरी में लॉन्च किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , app, itel, itell app
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Casio AE-1600HX सीरीज वॉच लॉन्च, 10 साल तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
  2. Realme 16 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला फोन
  3. iQOO 15 Apex की सेल शुरू, 6 हजार का डिस्काउंट, जानें फीचर्स और कीमत
  4. India Census 2027: शुरू हो रही जनगणना, ऑनलाइन फॉर्म से लेकर जरूरी तारीखों तक, यहां समझें सबकुछ
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगी 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिपेसट, जानें स्पेसिफिकेशंस
  6. PF में अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट, तभी निकाल पाएंगे पैसा
  7. Vivo V70 FE vs Poco X8 Pro Max vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. 9 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  9. तबाही की आहट, सौरमंडल में 11 हजार नए एस्टरॉयड मिले, साइज में 500 मीटर से भी बड़े!
  10. Xiaomi 17 Max होगा सीरीज का आखिरी मॉडल, 8000mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »