3,000mAh बैटरी के साथ Itel A48 भारत में लॉन्च, कीमत महज 6,399 रुपये...

कंपनी की प्रेस रिलीज के मुताबिक, नए Itel A48 स्मार्टफोन की कीमत 6,399 रुपये है, जिसमें फोन का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल खरीद के लिए उपलब्ध होता है। यह फोन खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 18 अगस्त 2021 11:34 IST
ख़ास बातें
  • Itel A48 में मौजूद है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • आईटेल ए48 में है तीन कलर ऑप्शन
  • फोन की बैटरी 3,000 एमएएच तक की है

यह फोन खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध है

Itel A48 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि कंपनी का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले दिया गया है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो आईटेल ए48 स्मार्टफोन में अज्ञात क्वाड-कोर 1.4GHz प्रोसेसर दिया गया है, इसके साथ फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोन की बैटरी 3,000 एमएएच तक की है। साथ ही यह फोन Android 10 (Go edition) पर काम करता है। Itel का दावा है कि यह इस फोन के साथ ग्राहकों को जियो बेनेफिट्स प्राप्त होंगे। फोन में फेस और फिंगरप्रिंट अनलॉक फीचर दिय गया है। आईटेल ए48 स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन के साथ आता है।
 

Itel A48 price in India, availability

कंपनी की प्रेस रिलीज के मुताबिक, नए Itel A48 स्मार्टफोन की कीमत 6,399 रुपये है, जिसमें फोन का 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल खरीद के लिए उपलब्ध होता है। यह फोन खरीद के लिए Amazon  पर उपलब्ध है। खबर लिखते वक्त यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 6,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट है। Itel इस फोन को तीन कलर ऑप्शन में लेकर आई है, वो हैं Gradation Black, Gradation Green और Gradation Purple। साथ ही यह फोन वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर के साथ आता है जिसका लाभ ग्राहक फोन खरीद के 100 दिनों के अंदर ले सकते हैं।

इस स्मार्टफोन पर कई अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। Amazon कंपनी 329 रुपये की शुरुआती राशि के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई पर उपलब्ध करा रही है। साथ ही आईटेल अपने ग्राहकों को जियो बेनेफिट भी दे रहा है। इसके अलावा, ग्राहक यदि खुद को Jio-exclusive offers के तहत एनरोल कराते हैं, तो उन्हें 512 रुपये का इंस्टेंट सपोर्ट प्राप्त होगा।
 

Itel A48 specifications

आईटेल ए48 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर चलता है। इसमें 6.1 इंच HD+ (1,560x720 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और सेल्फी कैमरा के लिओ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है। इसके अलावा, फोन अज्ञात क्वाड-कोर 1.4GHz प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है।  स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए Itel A48 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दो 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरा मौजूद हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है। फोन की बैचरी 3,000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल-सिम 4जी, VoLTE/ ViLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। आईटेल ए48 में फेस अनलॉक और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

1.4 मेगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10 (Go Edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1,560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.