108MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ itel S24 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

itel S24 में 6.6 इंच का HD+ पंच होल डिस्‍प्‍ले है, जो 90 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

108MP कैमरा, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ itel S24 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

itel S24 के प्राइस 9999 रुपये बताए गए हैं। इसे स्टाररी ब्लैक और डॉन वाइट कलर्स में लिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • आईटेल ने भारत में लॉन्‍च किया नया स्‍मार्टफोन
  • itel S24 में मीडियाटेक का हीलियो जी91 प्रोसेसर है
  • फोन में 8 जीबी रैम दी गई है
विज्ञापन
Itel ने भारत में अपना नया स्‍मार्टफोन itel S24 लॉन्‍च कर दिया है। यह म‍िड रेंज में आता है और कई दमदार फीचर्स से लैस है! itel S24 में 6.6 इंच का HD+ पंच होल डिस्‍प्‍ले है, जो 90 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में डायनैमिक बार फीचर दिया गया है, जो हमने आईटेल के कई और फोन्‍स में देखा है। डायनैमिक बार में जरूरी नोटिफ‍िकेशंस अलग से हाइलाइट हो जाते हैं साथ ही बैटरी स्‍टेटस और इनकमिंग कॉल्‍स की जानकारी भी मिल जाती है। 
 

itel S24 Price in India 

itel S24 के प्राइस 9999 रुपये बताए गए हैं। इसे स्टाररी ब्लैक और डॉन वाइट कलर्स में लिया जा सकता है। फोन को एमेजॉन पर बेचा जा रहा है, जहां इसके प्राइस 10999 रुपये लिस्‍ट हैं। फोन के साथ 999 रुपये की itel 42 स्‍मार्टवॉच फ्री मिल रही है। 
 

itel S24 features, specifications 

itel S24 के जिन दो वेरिएंट को लॉन्‍च किया गया है, उनमें से डॉन वाइट वेरिएंट में कलर चेंज करने की काबिलियत है। फोन में 6.6 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 1612 x 720 पिक्‍सल और ब्राइटनैस 480 निट्स है। 

itel S24 में मीडियाटेक का हीलियो जी91 प्रोसेसर लगाया गया है। फोन में 8 जीबी रैम दी गई है, जिसे 8 जीबी तक एक्‍सपेंड किया जा सकता है। इंटरनल स्‍टोरेज 128 जीबी है।   

itel S24 का हाइलाइटेड फीचर है इसका कैमरा। फोन में 108MP का सैमसंग HM6 ISOCELL सेंसर है। साथ में 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। एलईडी फ्लैश की भी सुविधा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है। 

itel S24 में 5000mAh की बैटरी है। यह 18W टाइप-सी क्विक चार्ज को सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है, जिस पर आईटेल के OS 13.5 की लेयर है। अन्‍य खूबियों के रूप में यह फोन साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्‍पीकर्स, एफएम रेडियो के साथ आता है। वजन 194 ग्राम है। हालांकि यह 5G स्‍मार्टफोन नहीं है। 

 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »